दावा: पाकिस्तानी अभिनेत्रियों से रिलेशन बनाते हैं बाजवा और फैज, नेताओं को करते थे हनीट्रैप

World News

Loading

Pakistan Adil Raja Viral Video: खुद को पाकिस्तान का पूर्व सैन्य अधिकारी बताने वाले आदिल राजा ने एक वीडियो जारी कर कई सनसनीखेज दावे किए हैं. उनका आरोप है कि कमर जावेद बाजवा और फैज हमीद के पाकिस्तान की कई अभिनेत्रियों और मॉडल के साथ रिश्ते थे. इतना ही नहीं वे उनका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया करते थे.

इस्‍लामाबाद:

पाकिस्तान में आदिल राजा नाम के एक शख्स के बड़े दावे में खलबली मचा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिल राजा लंदन में रहते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें खुद को पाकिस्तानी सेना का रिटायर्ड मेजर बताया है. आदिल राजा ने आरोप लगाया है कि पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा और आईएसआई के पूर्व चीफ जनरल फैज हमीद के पाकिस्तान के टॉप एक्सट्रेस और मॉडल के साथ रिश्ते थे. इतना ही नहीं पाक सेना के बड़े अधिकारी नेताओं को हनीट्रैप में फंसाने के लिए अभिनेत्रियों का इस्तेमाल भी किया करते थे.

अपने वीडियो में आदिल राजा ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं. उनका आरोप है कि कमर जावेद बाजवा और फैज हमीद पाकिस्तानी अभिनेत्रियों को खुफिया एजेंसी के साफ हाउस बुलाया करते थे. सेना के अधिकारी एक्सट्रेस और मॉडल का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया करते थे. राजा का कहना है कि वे अभिनेत्रियों और मॉडल को बड़े नेताओं के पास भेजते थे और फिर उनका वीडियो बना लिया करते थे. हालांकि, आदिल ने अपने वीडियो में किसी एक्सट्रेस का नाम नहीं लिया है, केवल MH, MK और SA जैसे कोड वर्ड का इस्तेमाल किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

आदिल राजा के दावे वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स अब इस वीडियो को पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहविश हयात, माहिरा खान, सजल अली और कुब्रा खान की फोटो के साथ शेयर कर रहे हैं. खुद को विवादों में घिरता हुआ देख अब राजा ने भी अपने सफाई पेश की है. उनका कहना है कि मैंने जो नाम बताए हैं पूरी दुनिया में उस नाम के कई मॉडल और एक्सट्रेस हैं. मैंने किसी के नाम का सपोर्ट नहीं किया है.

इस बीच पाकिस्तान की कई अभिनेत्रियों ने आदिल राजा के इस विवादित वीडियो की निंदा की है. इतना ही नहीं उनके सपोटर्स उन्हें मानहानि का मुकदमा करने की भी सलाह दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुब्रा खान ने आदिल राजा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी है. मालूम हो कि राजा का वीडियो उस समय सामने आया है कि जब इमरान खान के कई ऑडियो लीक होने के बाद सूबे में सियासी हलचल तेज है.