हेल्थ

चेहरे पर नेचुरल ग्लो के लिए रोजाना पिएं एक कप हर्बल टी, एजिंग हो जाएगी स्लो डाउन और मिलेंगे ये फायदे

Herbal Tea Skin Care and Health Benefits in Hindi : हर्बल टी बहुत फायदेमंद होती है। हेल्थ के अलावा स्किन के लिए भी यह टी बहुत फायदेमंद है। आइए, जानते हैं आपको रोजाना एक कप हर्बल टी क्यों पीनी चाहिए।

नई दिल्ली
हर्बल टी का नाम लेते ही क्या आप मुंह कड़वा हो जाता है? अगर ऐसा है, तो आपको हर्बल टी को अपनी लिस्ट से निकालने से पहले एक बार इसके फायदे जरूर जान लेने चाहिए। हर्बल टी बहुत फायदेमंद होती है। हेल्थ के अलावा स्किन के लिए भी यह टी बहुत फायदेमंद है। हर्बल टी की बात करें, तो यह चाय की पत्तियों और उपचार जड़ी बूटियों का एक मिश्रण है, जो आपकी काफी हेल्थ प्रॉब्लम्स को पनपने से पहले ही रोकती है। बदलते मौसम में जैसे शुरुआती सर्दियों में आपको रोजाना एक कप हर्बल टी जरूर पीनी चाहिए।

एंटी एजिंग गुण 
आपको अगर नेचुरल ग्लो चाहिए, तो अपनी डाइट में हर्बल टी को जरूर शामिल करें। हर्बल टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की बदौलत एजिंग को स्लो डाउन कर सकते हैं। इससे आपकी कई स्किन प्रॉब्लम्स भी ठीक हो जाती हैं।

डाइजेशन रहता है बेहतर 
हर्बल टी पीने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है। पुदीना, हर्बल चाय में एक घटक, भूख को दबाता है और ज्यादा खाना खाने की इच्छा को कम करता है। फैट को कम करने के साथ यह एसिडिटी, सूजन और उल्टी की संभावना को कम करने में भी मदद करते हैं।

 

स्ट्रेस कम होता है
जब तनाव कम करने और अनिद्रा का इलाज करने की बात आती है, तो हर्बल चाय इन प्रॉब्लम्स पर बहुत अच्छा काम करती है। अनिद्रा का अनुभव करने वाले कई लोगों के लिए अक्सर सोने से पहले हर्बल चाय पीने की सलाह दी जाती है।

कई बीमारियों से बचाव 
हर्बल चाय में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन शामिल होते हैं, जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। वे बीमारी और संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करने की क्षमता रखते हैं। वे आपको ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

 

बॉडी डिटॉक्स होती है
डिटॉक्सिफिकेशन हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी प्रोसेस है। आपके शरीर से टॉक्सिक को बाहर निकालकर आपको स्वस्थ रखने में हर्बल चाय मदद करती है। ऐसे में रोजाना एक कप हर्बल टी तो जरू पिएं।

सभी को डाइजेस्ट नहीं होती ग्रीन टी, जानें इसे पीने का सही समय और सावधानियां

कई लोग दिन की शुरूआत ग्रीन टी से करते हैं। वहीं, कई लोग इसे नेचुरल डिटॉक्सर की तरह सुबह खाली पेट पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट ग्रीन टी पीना सभी को डाइजेस्ट नहीं होता। ऐसे में दूसरों…

कई लोग दिन की शुरूआत ग्रीन टी से करते हैं। वहीं, कई लोग इसे नेचुरल डिटॉक्सर की तरह सुबह खाली पेट पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट ग्रीन टी पीना सभी को डाइजेस्ट नहीं होता। ऐसे में दूसरों को देखकर ग्रीन टी पीने से पहले आपको इसके फायदे और पीने का सही समय जान लेना चाहिए-

ग्रीन टी के गुण 
स्किन इंफेक्शन से बचाव 
स्किन के डैमेज सेल्स की भरपाई करने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ग्रीन टी में प्रचुरता में होते हैं। त्वचा की सूजन कम होती है, कसाव बना रहता है और मुहांसे कम होते हैं।

वजन कम करने में मदद
ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। वसा तेजी से कम होती है। ग्रीन टी पीने के बाद व्यायाम करने से फैट ऑक्सीडेशन बढ़ता है, जो मोटापे को बढ़ने से रोकता है। हालांकि व्यायाम और खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी है।

 

कैंसर से बचाव
इसमें मौजूद पॉलीफिनॉल्स, ट्यूमर और कैंसर सेल्स रोकने का काम करते हैं। ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम में भी मदद मिलती है।

 

धमनियां रखें स्वस्थ
नियमित सेवन से धमनियों की ब्लॉकेज दूर रखने में मदद मिलती है। शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

मानसिक सेहत
कैफीन मस्तिष्क के लिए अवरोधक न्यूरोट्रांसमीटर की गतिविधि को रोकता है। याददाश्त ठीक रहती है। इसमें मौजूद एमिनो एसिड, दिमाग के केमिकल मैसेंजर गाबा के स्तर में सुधार करता है, जो तनाव को कम रखता है।

 

कब पिएं ग्रीन टी और क्या है सावधानियां
खाना खाने से कम से कम एक घंटे पहले इसे पिएं। इसमें टैनिन होता है, खाने से तुरंत पहले इसे पीने से पेट-दर्द, मिचली, या कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। सुबह खाली पेट पीने से बचें। साथ में कुछ जरूर खाएं। दिनभर में तीन कप से अधिक न पिएं, डिहाइड्रेशन हो सकता है। ज्यादा कैफीन से अनिद्रा, पेट की खराबी, उलटी, दस्त व पेशाब की समस्या हो सकती है। इसलिए सोने से तुरंत पहले ग्रीन टी न पिएं।

दूध या चीनी का प्रयोग न करें। 
सुबह और शाम का समय ग्रीन टी के लिए सही है। इससे मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने में मदद मिलती है।

 

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button