क्राइम

अयोध्या : रेप के बाद एक लड़की की दर्दनाक मौत, 22 दिनों के बाद मिला कंकाल

अयोध्या में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक 20 साल की लड़की का कंकाल मिला। लड़की विशाल मेगामार्ट में काम करती थी। वह काफी समय से गायब लड़की की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि रेप की कोशिश में नाकामयाब होने पर उसने लड़की की हत्या कर दी। 22 दिनों से गायब लड़की की पुलिस तलाश कर रही थी।

इस मामले में पुलिस ने एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया।आरोपी लड़की को किराए पर कमरा दिलवाने के लिए साथ लेकर गया था।उसके बाद रस्ते में उसने लड़की को बियर पिलाई और सुनसान रस्ते पर ले गया। वहां मौका देखते ही उसने लड़की के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी. बाद में उसे खेत में फेंक दिया। और उसका मोबाइल लेकर भाग गया पुलिस कई दिनों से छानबीन कर रही थी। लड़की को ढूंढ़ने के लिए इलाके के  सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। तभी पता चला कि लड़की एक रिक्शा में जाती दिखी। उसके बाद से ही दोनों की तलाश शुरु हो गई लेकिन बहुत दिनों तक ढूंढ़ने के बाद भी वो नहीं मिले।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button