हेल्थ

बिना दवाई के पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

कई बार महिलाएं पीरियड्स टालने के लिए दवाई का इस्तेमाल करती हैं। जिससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसको खाने से कई बार प्रजनन अंगों पर भी असर हो सकता है। देखें कुछ नेचुरल तरीके-

नई दिल्ली
पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है जो हर महीने महिलाएं को आते हैं। इस दौरान महिलाओं के ब्रेस्ट में सूजन आना, सिरदर्द, कमर दर्द, पेट फूलने जैसी परेशानियां होती हैं। इसके अलावा भी एनर्जी में कमी,मूड स्विंग और निंद न आना जैसे लक्षण भी परेशान कर देने वाले होते हैं। ऐसे में पीरियडमस के दौरान किसी फंक्शन को अटेंड करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस बीच कोई फंक्शन या त्योहार आने वाला होता है तो महिलाएं पीरियड्स लेट करने की दवाई खाती हैं। इन दवाइयों के कारण कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अगर बहुत जरूरी है तो आप पीरियड्स लेट करने के लिए कुछ घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स से पहले होने लगती है परेशानी? PMS से निपटने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके

3) नींबू- इस खटृटे फल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। नींबू पीरियड्स को टालने, और ब्‍लड फ्लो को कंट्रोल करने या रोकने में मददगार होता है। इसके अलावा यह पीरियड्स से संबंधित परेशानियों को भी कम कर देता है। इसके लिए आप पानी में नींबू नीचोड़कर भी पी सकती हैं।

4) चावल का पानी- पीरियड्स थोड़ा डिले करना चाहती है, तो आप चावल के पानी में नींबू का रस मिला कर पी सकते हैं। आप दिन में इसे 2 से 3 बार पी सकते हैं।

5) सिरका- रिपोर्ट्स की मानें तो पीरियड्स टालने के लिए सिरके काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए एक गिलास पानी में तीन-चार चम्‍मच सिरका डालकर दिन में दो से तीन बार पीएं।

 यह भी पढ़ें: Remedies For Pad Rash: पीरियड्स के दौरान पैड से हो गए हैं रैश? इन नैचुरल तरीकों से तुरंत मिलेगा आराम

पीरियड्स के दौरान पैड से हो गए हैं रैश? इन नैचुरल तरीकों से तुरंत मिलेगा आराम

पीरियड्स के दौरान अगर आपको सैनिटरी नैपकिन इस्तेमाल करने से रैश की समस्या हो गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां देखें कुछ घरेलू उपचार

पीरिड्स के दौरान कई तरह की परेशानी होती हैं। कई महिलाओं को इस दौरान मूड स्विंग होते हैं तो कुछ महिलाओं को दर्द की समस्या होती है। इसके अलावा सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करने से कुछ लोगों को रैश की समस्या भी होने लगती है। इस परेशानी में हर कोई बेहद असहज महसूस करने लगता है क्योंकि इन रैश में तेज खुजली होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए  आप कुछ घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पीरियड रैश से छुटकारा पाने के तरीके

1) बर्फे- बर्फ दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक दो बर्फ के टुकड़े लें, उन्हें एक साफ कपड़े में लपेटकर प्रभावित एरिया पर लगाएं। ऐसा करने से नस  सुन्न हो जाएगी और आप तुरंत बेहतर महसूस होगा।

2) नारीयल तेल- नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में ये तेल पैड रैश के लिए एक बेहतरीन उपाय है। यह आपकी स्किन को मॉइस्चराइज भी करता है। इसे लगाने के लिए रात को सोने से पहले प्रभावित हिस्से को ठंडे पानी से साफ करें और कॉटन बॉल से प्रभावित एरिया पर नारियल का तेल लगाएं। इसे रात भर रहने दें। आप इसे सुबह नहाने के बाद भी लगा सकते हैं।

3) बेकिंग पाउडर- खुजली और रेडनेस को कम करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो बड़े चम्मच बेकिंग पाउडर लें और इसे एक कप पानी में मिला लें। इसे मिक्स करके रैशेज पर लगाएं और फिर इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। अब एक साफ तौलिये या सॉफ्ट कपड़े से धोने के बाद प्रभावित एरिया को सुखाने दें।

4) एप्पल साइडर विनेगर- एप्पल साइडर विनेगर खुजली को कम करने में मदद करेगा। इसके लिए आप थोड़ी मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर लें और इसमें एक कॉटन बॉल डुबोएं और इसे रैशेज पर लगाएं। फिर इसे सूखने दें। आप इसे दिन में तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

ध्यान दें- प्रभावित एरिया पर साबुन, बॉडी वॉश या किसी भी तरह के केमिकल प्रोडक्ट जैसे लैक्टो कैलामाइन या वैसलीन का इस्तेमाल न करें। इनमें से किसी भी चीज को लगाने से दर्द तेज हो सकता है। 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button