Breaking News

ED भाजपा के लिए सरकारें गिराने और बदलने का हथियार बन गई:गहलोत

गहलोत ने मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा, CM ने कहा- ED भाजपा के लिए सरकारें गिराने और बदलने का हथियार बन गई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जांच एजेंसी ईडी भाजपा के लिए सरकारें गिराने और बदलने का हथियार बन गई है। भाजपा सरकारें गिराकर गर्व महसूस करती है। अंतरात्मा शर्म या गर्व महसूस करती है।

,जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जांच एजेंसी ईडी भाजपा के लिए सरकारें गिराने और बदलने का हथियार बन गई है। भाजपा सरकारें गिराकर गर्व महसूस करती है। अंतरात्मा शर्म या गर्व महसूस करती है। उसे ये जानें, लेकिन बहुत खतरनाक खेल चल रहा है। केंद्र सरकार की प्रीमियर एजेंसियों की साख को खराब कर रहे हैं। केंद्र की एजेंसियों के लोग दबाव में काम कर रहे हैं। बिना पहले पूरी जांच किए छापे डलवाना फितरत बन गई है। एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली में प्रेस वार्ता में सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी ने 1700 से ज्यादा छापे डाले हैं और आधा फीसदी मामलों में भी सजा नहीं हुई है। इनकी कन्विक्शन रेट न के बराबर है। ये केवल विपक्षियों को डराने धमकाने और राजनीतिक मकसद पूरा करने के लिए ही ईडी का इस्तेमाल करते हैं। पहले डराओ धमकाओ, बाद में भूल जाओ। ये जहां भी चुनाव नजदीक होते हैं वहां छापे डालते हैं, मकसद पूरा होते ही भूल जाते हैं ।

उदयपुर संकल्प से घबरा गई भाजपा 

सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के उदयपुर डिक्लेरेशन से घबराकर अब ईडी को आगे किया गया है। कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा शुरू करने वाली है। भाजपा इससे घबरा गई है। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में जब ​सरकार गिराने की कोशिश की तब एक साथ पांच जगह छापे पड़े थे। इधर हमारी मीटिंग चल रही थी और उधर पिछवाड़े में छापे पड़ रहे थे। जो उद्योगपति नहीं थे उनके भी छापे डाले गए। गहलोत ने कहा कि पहले भाजपा कांग्रेस मुक्त की बात करती थी। अब देश को विपक्ष मुक्त करना चाहते हैं। हमारी लड़ाई विचारधारा की है, लेकिन भाजपा हमें दुश्मन मानती है। सीएम ने कहा कि भाजपा ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाया। लेकिन सोनिया गांधी ने समर्पित भाव से कांग्रेस पार्टी की सेवा की। सोनिया गांधी ऐसे परिवार से आती जिन्होंने देश को बहुत कुछ दिया। इंदिरा गांधी शहीद हो गई। देश में आज तनाव और घुटन का माहौल है।

भाजपा नेता ने आरोपी को छुड़ाने के लिए किया था फोन 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर कहा है कि उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों संग भाजपा नेताओं का कनेक्शन था। गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं ने आरोपी को छुड़ाने के लिए दो बार थाने में फोन किया था। भाजपा नेताओं के कनेक्शन की एनआईए को जांच करनी चाहिए। सीएम गहलोत ने आज एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कन्हैयालाल की हत्या के अभियुक्तों की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आईं। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के साथ तस्वीरें आई आई है। भाजपा की सदस्यता  ग्रहण करने की भी तस्वीरें आई है। यह एनआईए के लिए भी जांच का विषय है कि किस हद तक उनका कनेक्शन था, कितना कर्मठ कार्यकर्ता था?। सीएम गहलोत ने कहा कि उदपुर घटना के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच रातों रात एनआईए ने केस अपने हाथ में ले लिया। हमने इसका विरोध नहीं किया। क्योंकि एनआईए राष्ट्रीय जांच एजेंसी है।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button