अराजकता आबादी से नहीं, लोकतांत्रिक मूल्यों की बर्बादी से उपजती है:अखिलेश यादव

Breaking News

अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना ,अराजकता आबादी से नहीं, लोकतांत्रिक मूल्यों की बर्बादी से उपजती है

 

अराजकता आबादी से नहीं, लोकतांत्रिक मूल्यों की बरबादी से उपजती है: अखिलेश यादव का ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनसंख्या असंतुलन को दूर करने पर जोर देने के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अराजकता जनसंख्या से नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की ह्रास से पैदा होती है।

सपा प्रमुख यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया

सपा प्रमुख यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया अराजकता आबादी से नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की बर्बादी से उपजती है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा हो पाए।

 

जनसंख्या स्थिरीकरण के बारे में बात करते

योगी ने कहा कि इसका धार्मिक जनसांख्यिकी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और वहां अराजकता और अव्यवस्था शुरू हो जाती है। इसलिए जब हम जनसंख्या स्थिरीकरण के बारे में बात करते हैं, तो यह सभी के लिए और जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र के ऊपर एक समान होना चाहिए।