हेल्थ

आयुर्वेद के अनुसार दही के साथ कभी ना करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को होता है नुकसान

What Should Not Be Eaten With Curd:  दही के इतने फायदे होने के इसे कुछ खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है।

नई दिल्ली

What Should Not Be Eaten With Curd: आयुर्वेद में दही (curd) को अमृत माना जाता है जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यही वजह है कि इसकी गिनती सुपरफूड में की जाती है। दही के इतने फायदे होने के इसे कुछ खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दही और प्याज-
दही की तासीर ठंडी होती है, जबकि प्याज शरीर में गर्मी पैदा करता है। दही और प्याज का सेवन एक साथ करने से व्यक्ति को एलर्जी जैसे चकत्ते, एक्जिमा, सोरायसिस और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

दही और आम-
आम और दही का सेवन भी सर्द और गरम का कॉम्बिनेशन है। जिसे करने पर आपको त्वचा संबंधी समस्याएं, शरीर में टॉक्सिन पदार्थ बनने लगते है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों की तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।

घी और दही-
नाश्ते में देसी घी के पराठे के साथ एक कटोरी दही खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। लेकिन आयुर्वेद की मानें दही के साथ तेल में तले हुए खाद्य पदार्थों का संयोजन पाचन को धीमा कर देता है और आपको सुस्ती का अनुभव कराता है। यही कारण है कि जब आप एक गिलास लस्सी (दही से बनी हुई चीज) के साथ छोले भटूरे खाते हैं, तो आपको बहुत नींद आती है।

दही और उड़द दाल-
उड़द की दाल का दही के साथ सेवन करने से लंबे समय में आपकी पाचन क्रिया बाधित हो सकती है। इससे एसिडिटी, गैस, सूजन और यहां तक कि दस्त भी हो सकते हैं। इन दोनों को साथ खाने से शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

दूध और दही-
दूध और दही दोनों चीजें पशु से मिलने वाले प्रोटीन स्रोत हैं। जिनका एक साथ सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।  इन दोनों का एक साथ सेवन करने से डायरिया, एसिडिटी और गैस हो सकती है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button