मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी चुनेंगी भाई मीका सिंह के लिए तीन लड़कियां, आज होगी स्पेशल डेट

स्वयंवर- मीका दी वोहटी के हर एपिसोड में कुछ नया ट्विस्ट आ रहा है। आज 22 जून के एपिसोड में दिखाया जायेगा कि दिव्यांका त्रिपाठी मीका के लिए तीन लड़कियां चुनेंगी और उनके साथ सिंगर स्पेशल डेट पर जाएंगे।

नई दिल्ली

स्टार भारत पर सिंगर मीका सिंह का स्वयंवर चल रहा है। स्वयंवर- मीका दी वोहटी के हर एपिसोड में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि सिंगर की बहन बनकर आईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया उन्हें स्पीड डेटिंग करने की सलाह देती है। मीका इसके लिए तैयार भी हो जाते हैं। इसके साथ ही दिव्यांका अपने और विवेक के रिश्ते पर भी खुलकर बात करती हैं। तो आज यानी 22 जून के एपिसोड में क्या कुछ खास होने वाला है, चलिए ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

ड डेटिंग करेंगे मीका सिंह

आज के एपिसोड में दिखाया जायेगा कि स्पीड डेटिंग में पहले मीका सभी लड़कियों के साथ खास वक्त बिताते हैं। लड़कियां मीका को इम्प्रेस करने के लिए अदाएं दिखाती हैं। सभी के साथ स्पीड डेटिंग करने के बाद दिव्यांका कहती हैं कि अब आपको तीन लड़कियों को चुनकर उनके साथ डेट पर जाना होगा, ताकि आप लड़कियों को और अच्छे से जान पाओ।

तीन लड़कियों के साथ होगी डेट

मीका सिंह दिव्यांका से कहते हैं तीन लड़कियों को कैसे चुन पाऊंगा। इस पर एक्ट्रेस उन्हें कुछ खास टिप्स देंगी और फिर मीका की तीन राजकुमारियां का चुनाव होगा। बस फिर क्या सिंगर तीनों के साथ खास डेट पर जाएंगे और वहां जो होगा वो देखने लायक है। तो चलिए मीका सिंह के स्वयंवर के आज के एपिसोड में खूब मस्ती होगी और तीखी तकरार भी देखने को मिलेगी। जिसे आप खूब एन्जॉय करेंगे।

कौन बनेगी मीका की दुल्हनिया

नेशनल टीवी पर चल रहे मीका सिंह के स्वयंवर को सिंगर शान होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही शो में कई अलग-अलग सेलेब्स भी हिस्सा लेंगे। मीका के सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि आखिर कौन होगी उनकी दुल्हनिया।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button