मनोरंजन

KRK ने विद्युत जामवाल को बताया टाइगर श्रॉफ की सस्ती कॉपी, यूजर्स ने लगा दी क्लास

केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर सितारों पर तंज कसते रहते हैं। अब केआरके ने एक्टर विद्युत जामवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें लेकर ट्वीट किया है। चलिए बताते हैं KRK ने क्या कहा?

नई दिल्ली

अभिनेता व क्रिटिक केआरके (KRK) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर केआरके सितारों पर तंज कसते हुए ट्वीट्स करते रहते हैं और इस पर वह ट्रोल भी होते हैं। कभी केआरके बॉलीवुड के राज बताते हैं, तो कभी स्टार्स के बारे में खराब ट्वीट करते हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल पर निशाना साधा है और उन्हें काफी भला-बुरा कहा है। सिर्फ यही नहीं केआरके ने विद्युत की तुलना अन्य एक्टर से भी कर डाली है। तो चलिए आपको बताते हैं केआरके ने क्या कहा है।

केआरके ने आज सुबह अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरा साधारण सा सवाल है कि लोग क्यों अपनी मेहनत से कमाए हुए पैसे उछल कूद करने वाले बंदर और टाइगर श्रॉफ की सस्ती कॉपी पर खर्च कर रहे हैं?’ आगे हैशटैग के साथ लिखा विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज 2।

सोशल मीडिया पर रहा ये रिएक्शन

सोशल मीडिया पर केआरके के इस ट्वीट पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘हमारे पैसे हम कही भी खर्च करे, आपको क्यों जलन हो रही है। विद्युत जामवाल जैसे एक्टर को तुम नहीं समझ पाओगे जो खुद घटिया फिल्में बनाता है।’ तो वहीं अन्य एक ने लिखा, ‘आप देशद्रोही बनाओ और उसे ही रिपीट पर देखो, बकवास ट्वीट न करो।’ अन्य एक ने केआरके के सपोर्ट में लिखा, ‘विद्युत को एक्टिंग नहीं आती।’

बायोग्राफी को लेकर चर्चा में

केआरके इन दिनों अपनी बायोग्राफी को लेकर काफी चर्चा में है। अमिताभ बच्चन और अन्य सेलेब्स ने उनकी बायोग्राफी को प्रमोट भी किया है। इस किताब का नाम है कॉन्ट्रोवर्शियल केआरके। बता दें, केआरके अपनी बायोग्राफी को लेकर पिछले दिनों काफी ट्रोल भी हुए थे।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button