ये डकार भी कुछ कहती है, एक्सपर्ट बता रहे हैं इसके बारे में कुछ जरूरी तथ्य

खाने या ठंडा पेय पीने के बाद 2-3 बार डकार लेना तो सामान्य बात है। यदि आप रोज लगातार कई बार डकार लेती हैं, तो ये किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। इस बारे में अधिक जानने के लिए ही पढ़ें।
जब हम डकार (Burp) लेते हैं, तो उसके बाद हमें अच्छा महसूस होता है। आम बोलचाल की भाषा में डकार के बाद हम हल्का महसूस करते हैं। अमूमन खाना खाने के बाद या सोडा ड्रिंक्स पीने के बाद हमें डकार आती है। खाने या ठंडा पेय पीने के बाद 2-3 बार डकार लेना तो सामान्य बात है। यदि आप रोज लगातार कई बार डकार लेती हैं, तो ये किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।
डकार कौन-कौन सी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत दे सकती है, यह जानने के लिए हमने बात की फिजिशियन डॉ. अमित सिन्हा से।
क्यों आती है डकार?
जब भोजन निगला जाता है, तो यह एसोफैगस ट्यूब से होकर पेट में जाता है। वहां शरीर से निकलने वाले एसिड, बैक्टीरिया और एंजाइम मिलकर भोजन को न्यूट्रीशियस एलिमेंट में तोड़ते हैं। ताकि शरीर को एनर्जी मिल सके। भोजन के साथ यदि हवा भी अंदर चली जाती है या सोडा या बीयर जैसी चीज, जिसमें बुलबुले होते हैं, तो वे गैसें इसोफेगस के माध्यम से डकार के रूप में वापस आ सकती हैं।
खाने के तरीके पर भी निर्भर है डकार
यदि एक बार में आप बहुत सारा खाना खा लेती हैं या आपको बहुत तेजी से खाना खाने की आदत है, तो भोजन के साथ अतिरिक्त हवा भी आप अपने पेट के अंदर ले लेती हैं, जो डकार के रूप में बाहर आती रहती है। इसलिए यह जरूरी है कि हमेशा धीमी गति के साथ भोजन करें। भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं। कौर भी छोटे रखें।
मोटापा भी हो सकता है डकार का कारण
यदि आप ओबेसिटी की शिकार हैं, तो यह अतिरिक्त वजन भी आपके पेट पर अधिक दबाव डालता है। इससे भी बर्प या डकार आती है। यदि बार-बार डकार आ रही है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।
यहां हैं वे 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स जिनके बारे में डकार से संकेत मिलता है
1 अल्सर
फिजिशियन डॉ. अमित के अनुसार, कभी-कभी डकार आना पेट में अल्सर होने का भी संकेत दे सकता है। सामान्य रूप से यह घाव स्टमक की लाइनिंग में पाए जाते हैं। यह पेट में इन्फेक्शन की वजह से होता है। इसमें इबुप्रोफेन जैसे बहुत सारे NSAIDs (नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स) लिए जा सकते हैं।
मोटापा भी हो सकता है डकार का कारण
यदि आप ओबेसिटी की शिकार हैं, तो यह अतिरिक्त वजन भी आपके पेट पर अधिक दबाव डालता है। इससे भी बर्प या डकार आती है। यदि बार-बार डकार आ रही है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।
यहां हैं वे 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स जिनके बारे में डकार से संकेत मिलता है
1 अल्सर
फिजिशियन डॉ. अमित के अनुसार, कभी-कभी डकार आना पेट में अल्सर होने का भी संकेत दे सकता है। सामान्य रूप से यह घाव स्टमक की लाइनिंग में पाए जाते हैं। यह पेट में इन्फेक्शन की वजह से होता है। इसमें इबुप्रोफेन जैसे बहुत सारे NSAIDs (नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स) लिए जा सकते हैं।

3 एसिड रिफ्लक्स
कभी-कभी पेट का एसिड आपके गले में वापस आ जाता है। यदि आप प्रेगनेंट हैं या ओबेसिटी से परेशान हैं, तो आपका पेट भोजन को उतनी तेजी से नहीं पचा पाता है, जितना कि उसे पचाना चाहिए, ऐसी स्थिति में भी डकार खूब आते हैं। जब आप अपने गले में इस तरह के लंप को महसूस करती हैं, तो इससे छुटकारा पाने की कोशिश करने के लिए आप और अधिक भोजन-पानी गटकने लगती हैं। इससे आपको लगातार डकार आने लगती है। एंटासिड दवा से कुछ देर के लिए आपको राहत मिल सकती है। लेकिन डॉक्टर से परामर्श लेना अधिक उचित होगा। कुछ गंभीर मामलों में तो सर्जरी भी करानी पड़ती है।
4 नैजल ड्रिप
नाक और गले के ग्लैंड्स हर दिन बलगम यानी म्यूकस बनाते हैं। यह सांस लेने वाली हवा को साफ करने में मदद करती है। लेकिन गले के पिछले हिस्से में यदि बहुत अधिक बलगम जमा हो जाए, तो इससे छुटकारा पाने के लिए कई बार इसे हम निगलने लगते हैं। इससे भी डकार आ सकती है। अधिक पानी पीने से इस समस्या से राहत मिल सकती है।
5 तनाव
तनाव भी बर्प का कारण बन सकता है। जो लोग अधिक चिंतित या उदास होते हैं या घबराए हुए रहते हैं, तो वे बड़ी मात्रा में हवा निगल लेते हैं। इससे डकार पैदा होने लगती है। यदि आप घबराहट महसूस कर रही हैं, तो डॉक्टर या काउंसलर से मदद लें। तनाव को मैनेज करने के साथ ही डकार आनी भी बंद हो जाती है।