महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध करिए, नहीं तो हालात आपको सड़क पर ला देगा।:पप्पू यादव

Breaking News

सड़क पर आएं नहीं तो सड़क पर ला देगा- महंगाई को लेकर बोले पप्पू यादव, यूजर्स दिलाने लगे अतीत की याद

राजेंद्र कुमार मेघवाल@MyRajendrakumar ने कहा, “अंधभक्ति होती बड़ी कमाल की चीज हैं, सब-कुछ इतना महंगा हो रहा है, फिर भी दूसरों की कमी निकालकर इसे सही ठहराया जा रहा है।”

पटना

जन अधिकार पार्टी के नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने लोगों का आह्वान किया है कि महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध करिए, नहीं तो हालात आपको सड़क पर ला देगा। उन्होंने मंगलवार को एक ट्वीट करके कहा कि ” कॉपी किताब 25 फीसदी महंगी, दवाएं 10फीसदी महंगी हो गई हैं। सड़क पर आएं, नहीं तो सड़क पर ला देगा!”

उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। तौसीफ अली@AliTousif1 नाम के एक यूजर ने कहा, “पहली बात तो 90% भक्त अनपढ़ होते है, इसलिए किताब महंगी होने से उन्हें फर्क नहीं पड़ता और दूसरी बात बीमार होने पर भक्त गोबर+गौमूत्र का सेवन कर के बीमारी से निजात पा लेते हैं, इसलिए इन चीजों के महंगे होने पर उन्हें फर्क नही पड़ता।।”

Nawada – बेहतर नवादा@Revenger420 नाम के यूजर ने लिखा, “सैलरी भी तो सबकी बढ़ रही है, DA मिल रहा है, फिर कॉपी उसी दाम पे कैसे मिले पप्पू जी?” रामप्रवेश@Ramprav84625847 नाम के यूजर ने लिखा, “बेवड़ा लाल कितना परसेंट आदमी सरकार जॉब में हैं, ये जो मेहंगाई दिन पर दिन बढ़ रहा है, ये आम जनता भुगत रही है, पक्का अंधभक्त हो तुम।” इसके जवाब में उन्होंने लिखा कि क्या प्राइवेट जॉब में सेलरी नहीं बढ़ती है।

एसएसएस चौहान@CHAUHAN1766 ने लिखा, “आठ साल में धीरे धीरे अस्सी करोड़ तो सड़क पर आ गए? मुफ्त राशन पर गुजर बसर करने वाले तो रोड पर हीं हैं? 135 करोड़ के देश में यह संख्या 60% है! संघी गैंग का लक्ष्य इसे 90% करना है? बचे हुए 10% में मित्र मंडली नौकरशाह, सैनिक व पुलिस बल वाले होंगे? अंधभक्त भी 90% में ही होंगे?”

 

सुचित सिंह राजपूत @SUCHITK84498696 ने कमेंट किया, “जब कॉपी किताब खरीदने का समय था तब तो आप कॉपी किताब पकड़ने वाले को बंदूक पकड़ा रहे थे और आज आप ज्ञान दे रहे हैं रोड पर आने की धमकी मत दिया करे आप, वही जनता है जो आपको आज रोड पर ला दिया है अभी भी अपनी आदत सुधारों नहीं तो जनता आपको कही नहीं निकलने देगा जनता आपसे अच्छी तरह वाक़िफ़ हैं।”

राजेंद्र कुमार मेघवाल@MyRajendrakumar ने कहा, “अंधभक्ति होती बड़ी कमाल की चीज हैं, सब-कुछ इतना महंगा हो रहा है, फिर भी दूसरों की कमी निकालकर इसे सही ठहराया जा रहा है।”