खेल

PSL 2022 के फाइनल में मुल्तान सुल्तान्स, रोसू और दहानी रहे जीत के हीरो

नई दिल्ली

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 का फाइनल मैच 27 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। इस फाइनल मैच का टिकट मुल्तान सुल्तान्स ने कटा लिया है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और सबसे पहले फाइनल का टिकट भी कटाया, वहीं शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स को अब फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मैच खेलना पड़ेगा। आज पेशावर जल्मी और इस्लामाबाद युनाइटेड के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा और इस मैच को जीतने वाली टीम 25 फरवरी को दूसरे क्वालिफायर में लाहौर कलंदर्स से भिड़ेगी। मुल्तान सुल्तान्स की इस जीत के हीरो रहे रिली रोसू और शाहनवाज दहानी।

मुल्तान सुल्तान्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 163 रन बनाए। कप्तान रिजवान ने 51 गेंद पर नॉटआउट 53 रनों की पारी खेली। वहीं रोसू ने 42 गेंद पर नॉटआउट 65 रन ठोके। इन दोनों के अलावा आमेर अजमत ने 22 गेंदों पर 33 रनों की अहम पारी खेली। लौहार कलंदर्स की ओर से मोहम्मद हफीज और समित पटेल ने एक-एक विकेट लिए। हफीज ने अपने कोटे के चार ओवर में महज 16 रन खर्चे।

जवाब में लाहौर कलंदर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन ही बना पाई। फखर जमां ने 45 गेंद पर 63 रन ठोके, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और लाहौर कलंदर्स की टीम दबाव में बिखरती गई। शाहनवाज दहानी ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। दहानी ने हैरी ब्रूक्स, फिलिप सॉल्ट और शाहीन शाह अफरीदी को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button