मोदी राज में महंगाई का खेल: एक साल में चावल-दाल और प्याज को छोड़ सभी चीजें महंगी, यहां तक कि नमक भी!

Breaking News

Loading

नई दिल्ली

पिछले एक साल में महंगाई की पिच पर खाद्य तेलों से लेकर आटा, दाल, दूध, चीनी, चाय और यहां तक की नमक ने भी शानदार बैटिंग की। इनके ॉट्स इतने तगड़ थे कि आम आदमी के हाथ से किचन का बजट फिसल गया।मोदी सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को बोल्ड करने में नाकाम रही।

महंगाई के मोर्चे पर भले ही पिछले दो महीने से थोड़ी राहत मिली हो पर पिछले साल की तुलना में इसकी आग बुझने के बजाय और भड़की है। हालत यह है कि पिछले साल के फरवरी के मुकाबले इस साल आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में सबसे अधिक उछाल सरसों के तेल में आई है। सात फरवरी को देश में सरसों तेल की औसत कीमत 143.21 रुपये प्रति किलो थी, जो 7 फरवरी 2022 को 32.09 फीसद महंगी होकर 189.16 रुपये पर पहुंच गई। यह हम नहीं कह रहे बल्कि केंद्र सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय पर दिए गए आंकड़े कह रहे हैं।

आवश्यक वस्तुओं की औसत दैनिक खुदरा और थोक मूल्य

वस्तु आवश्यक वस्तुओं के दैनिक खुदरा मूल्य
7 फरवरी का मूल्य एक साल पहले प्रतिशत परिवर्तन
07/02/2022 07/02/2021 एक साल
चावल 35.76 37.3 -4.13
गेहूँ 28.4 26.88 5.65
आटा (गेहूं) 31.67 31.38 0.92
चना दाल 74.76 71.82 4.09
तूर / अरहर दाल 102.51 103.04 -0.51
उड़द दाल 106.26 108.23 -1.82
मूंग दाल 101.91 106.82 -4.6
मसूर दाल 97.35 82.47 18.04
चीनी 41.22 39.36 4.73
दूध @ 50.5 47.93 5.36
मूंगफली तेल (पैक) 178.82 164.03 9.02
सरसों तेल (पैक) 189.16 143.21 32.09
वनस्पति (पैक) 139.66 114 22.51
सोया तेल (पैक) 147.45 125.2 17.77
सूरजमुखी तेल (पैक) 160.57 142.38 12.78
पाम तेल (पैक) 129.56 112.02 15.66
गुड़ 48.73 46.47 4.86
खुली चाय 289.03 277.15 4.29
नमक पैक * 18.64 17.55 6.21
आलू 20.51 19.51 5.13
प्याज 34.92 40.7 -14.2
टमाटर 28.18 22.82 23.49

स्रोत: उपभोक्ता मंत्रायलय

नोट: आंकड़े रुपये प्रति किलो और दूध रुपये प्रति लीटर

इसके बाद नंबर आता है टमाटर का। पिछले 7 फरवरी के मुकाबले इसकी औसत कीमत अब 23.49 फीसद उछल कर 28.18 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। हालांकि, इस अवधि में प्याज 14.2 फीसद सस्ता हुआ है और आलू 5.13 फीसद महंगा। खाद्य तेलों में वनस्पति 22.51 फीसद महंगा हुआ है तो सोया तेल 17.77 फीसद। सूरजमुखी तेल एक साल में 142 से 160 रुपये पर पहुंच गया। पाम तेल भी 15.66 फीसद चढ़कर 112.02 से 129.56 रुपये पर पहुंच गया।

इस अवधि के दौरान गुड़ 4.86 फीसद महंगा हुआ तो चीनी भी 4.73 फीसद। चाय पत्ती, दूध, नमक, गेहूं के भी दाम बढ़ गए। सस्ती होने वाली चीजों में अरहर दाल, उड़द, मूंग और मसूर की दाल रही। चावल भी थोड़ा सस्ता हुआ है।