VIDEO: ‘PM मोदी के तीन यार’: नए साल पर ओवैसी का नया वार, ‘योगी राज’ का नया मतलब भी बताया

देश

Loading

ओवैसी ने इस जनसभा में हरिद्वार की धर्म संसद में हुई नफरतभरी बयानबाजी का भी मुद्दा उठाया और कहा कि यह धर्म संसद बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से हुई थी. उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश में मुसलमानों के कत्ले आम की बात होती है तो कोई इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता है.

असदुद्दीन ओवैसी ने नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है.

नई दिल्ली: 

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी के तीन यार हैं- ड्रामा, फसाद और अत्याचार. ओवैसी ने इसका एक वीडियो भी ट्वीट किया है. जिसमें उन्हें ऐसा कहते हुए साफ-साफ सुना जा सकता है.

वीडियो में ओवैसी आगे कह रहे हैं कि अब अमित शाह को जवाब देना है, हम किसी का कर्जा बकाया नहीं रखते. ओवैसी ने कहा, “नसीमुद्दीन का नाम लिया लेकिन कांग्रेस पार्टी तो नहीं बोलेगी, नसीम का नाम लेंगे तो हमारे वोट नहीं मिलेंगे. कांग्रेस इमरान का नाम नहीं लेगी. समाजवादी पार्टी आजम का नाम नहीं लेगी लेकिन हम अमित शाह और सीएम योगी से कहना चाह रहे हैं कि यूपी में योगी ‘राज’ (RAJ) है. उसका मतलब है R ‘र’ रिश्वत, A ‘अ’ अपराध या आतंक और ‘J’ का मतलब है जातिवाद. अमित शाह आपका कर्जा अदा हो गया.”

ओवैसी ने इस जनसभा में हरिद्वार की धर्म संसद में हुई नफरतभरी बयानबाजी का भी मुद्दा उठाया और कहा कि यह धर्म संसद बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से हुई थी. उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश में मुसलमानों के कत्ले आम की बात होती है तो कोई इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता है.

उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च में विधान सभा चुनाव हो सकते हैं. इसलिए सभी पार्टियों ने सघन जन अभियान तेज कर दिया है. इस क्रम में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है.