अफगानिस्तान में आए भूकंप के चलते कश्मीर में लगे झटके, रिएक्टर स्केल पर 5.1 दर्ज की गई तीव्रता

World News

अफगानिस्तान में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर शनिवार शाम 6.45 बजे 5.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसी के कारण जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नियंत्रण रेखा के आसपास के अन्य इलाकों में भी झटके महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने ट्वीट कर इस भूकंप के बारे में पूरा विवरण जारी किया है। अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए।