हेल्थ

पीरियड ब्लड के रंग से पता चलता है आपकी सेहत का हाल, जानिए कब होती है शरीर को मदद की जरूरत

पीरियड ब्लड के रंग से आप अपनी सेहत का पता लगा सकते हैं। जी हां, इसके रंग को देख आपको इस बात की जानकारी हो सकती है कि कब आपकी बॉडी को मदद की जरूरत है।

नई दिल्ली

पीरियड्स एक महिला का मासिक ब्लड फ्लो है। महिला के पीरियड ब्लड का रंग और बनावट में महीने-दर-महीने या एक ही समय के दौरान हार्मोनल चेंज के साथ-साथ डायट, लाइफस्टाइल, उम्र और पर्यावरण के कारण बदल सकता है। हालांकि, संक्रमण, गर्भावस्था और दूसरे मामलों में सर्वाइकल कैंसर, असामान्य ब्लड रंग या अनियमित ब्लड फ्लो का कारण बन सकता है। यहां हम बता रहे हैं कि कैसे आप पीरियड ब्लड के रंग से अपनी सेहत का आंकलन लगा सकते हैं।

पीरियड ब्लड के रंग से कैसे पहचानें 

1) ब्राइट रेड- चमकीला लाल और गहरा लाल ब्लड दोनों ही हेल्थ पीरियड के लक्षण हैं। जब ब्लड चमकीला लाल होता है, तो इसका मतलब है कि यह फ्रेश है। यह आपके पीरियड की शुरुआत में ज्यादा आम है जब ब्लड फ्लो ज्यादा होता है।

2) ब्लैक रंग- ब्लैक पीरियड ब्लड वह है जिसे यूटर्स को छोड़ने में ज्यादा समय लगता है, जिसकी वजह से ये ज्यादा ऑक्सीकृत हो जाता है। यह उन महिलाओं में आम हो सकता है, जिनके पीरियड कम होते हैं।

3) डार्क रेड और ब्राउन- आपके पीरियड की शुरुआत या एंड  के पास भूरे रंग का ब्लड फ्लो होना कॉमन है और यह सिर्फ एक साइन है कि डिस्चार्ज किया गया ब्लड पुराना है।

4) पिंक रंग- यह सर्विकल फ्लूयड के साथ ब्लड के मिश्रण के कारण ये हो सकता है कि पीरियड का रंग पिंक हो। हालांकि, यह कम एस्ट्रोजन के लेवल का साइन भी हो सकता है।

5) ऑरेंज रंग- ऐसा संक्रमण जैसे यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) या बैक्टीरिया संक्रमण के कारण हो सकता है। यह असामान्य गंध या ब्लड की बनावट में परिवर्तन के साथ भी हो सकता है। इस मामले में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

पीरियड मिस होने से पहले अगर शरीर में दिख रहे हैं बदलाव, हो सकते हैं प्रेग्नेंसी के लक्षण

पीरियड लेट होना एक आम समस्या है।वहीं एक हफ्ते या इससे ज्यादा दिन तक पीरियड नहीं हुआ है तो इसकी वजह प्रेग्नेंसी हो सकती है। हालांकि इससे पहले ही आपको प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखने लगते हैं।

पहली बार मां बनना एक अलग और खूबसूरत एहसास होता है। प्रेग्नेंसी का पता अक्सर तब लगता है जब पीरियड मिस हो जाते हैं या फिर आपको कुछ ऐसे लक्षण दिखने लगें, हालांकि पीरियड मिस होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आप बच्चे पैदा करने की उम्र में हैं तो आप कुछ लक्षणों से पता कर सकते हैं कि आप मां बनने वाली हैं या नहीं। खास बात यह है कि आप इन लक्षणों को पीरियड मिस होने से पहले ही पहचान सकते हैं। यहां देखें पीरियड लेट होने से पहले प्रेग्नेंसी के लक्षण-

प्रेग्नेंसी के लक्षण ( pregnancy symptoms)

1) सूजी हुई चेस्ट- प्रेग्नेंसी की शुरुआत में हार्मोनल परिवर्तन आपके स्तनों को सेंसेटिव और सूजा बना सकता है। हालांकि, कुछ हफ्तों के बाद बेचैनी कम होने की संभावना है क्योंकि आपका शरीर हार्मोनल चेंजेज को एक्सेप्ट करने लगता है।

2) बार-बार यूरिन- पीरियड मिस होने से पहले अगर आपको बार-बार पेशाब आता है तो ये भी प्रेग्नेंसी के लक्षण हो सकते हैं। इस दौरान आपके शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे आपके किडनी आपके ब्लैडर में जाने वाले ज्यादा तरल को इकट्ठा करने लगते हैं। फिर प्रेशर पड़ने पर बार-बार पेशाब आता है।

3) थकान- अगर आपको बहुत जल्दी थकान होने लगती है, तो ये भी प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है।  इस दौरान अधिकतर महिलाओं को बहुत ज्यादा नींद आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शुरुआती प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोन प्रोजेस्टेरोन का लेवल तेजी से बढ़ता है जिससे थकान हो सकती है।

4) उबकाई- कई महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता लेकिन ये अधिकतर महिलाएं उबकाई के लक्षण से जूझती हैं। ये किसी भी कारण से हो सकता है कई बार ऐसा किसी चाज की खुशबू से होता है, तो कई बार कुछ खाने से भी हो जाता है।

5) मूड स्विंग- इस दौरान क्योंकि कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं तो ऐसे में आपको कई बार बहुत ज्यादा रोना आ सकता है तो कई बार बिना बात के खुशी हो सकती है।

6) खाने से परहेज- हो सकता है इस दौरान आपको अपनी फेवरेट चीजों से नफरत हो जाएं। हॉर्मोनल बदलावों के कारण होता है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button