कोरोनावायरस से बचाने में और इम्युनिटी बठाने मे मददगार साबित हो सकता है ककोड़ा

हेल्थ

Loading

एक तरफ सर्दियों का मौसम तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका, हमें अपने स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने की जरूरत महसूस होने लगी है। हर मौसम में हमारे शरीर को पौष्टिक तत्वों की जरूरत होती है। यही पौष्टिक तत्व शरीर की इम्युनिटी बढ़ाकर इसे बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। कोविड-19 महामारी के कारण इम्युनिटी की जरूरत और भी ज्यादा हो महसूस होने लगी है।

पर शुक्र है कि प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे सुपरफूड दिए हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसा ही एक सुपरफूड है ककोड़ा। जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर न केवल आपको मौसमी संक्रमण से बचाता है, बल्कि कोरोनावायरस से भी बचाता है। ककोड़ा आपकी मदद कर सकता है। मल्टीविटामिन से भरा यह सुपरफूड इस मौसम में खूब मिलता है। खास बात यह कि आप इसे तरह-तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
आयुर्वेद में भी ककोरा का बहुत महत्व है.
ककोरा खाने से सिरदर्द, बालों का झड़ना, कान दर्द, खांसी, पेट का इंफेक्शन नहीं होता है.
ककोरा खाने से बवासीर और पीलिया जैसी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं.
इसे खाने से डायबिटीज में भी बहुत फायदा मिलता है. …
बारिश में होने वाले दाद- खास, खुजली से भी ककोरा फायदा पहुंचाता है.