हेल्थ

रोजाना इन पांच चीजों में से चुनें अपना ब्रेकफास्ट होगा वेट लॉस मे मददगार

वेट लॉस के बारे में आप कितनी ही चीजों के बारे में सुनते और पढ़ते होंगे, लेकिन सारी चीजें या वजन घटाने के सभी उपाय कारगर हो, यह जरूरी नहीं है। खासतौर पर डाइट हर किसी पर काम नहीं करती। वहीं, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद होती हैं। इन चीजों का इस्तेमाल अगर सही तरीके से किया जाए, तो आप आसानी से वजन घटा सकते हैं।

सेब

सेब में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपका वजन कम करने के साथ-साथ हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. सेब खाने के कई फायदे हैं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग भी बनती है। सेब खाने से काफी देर तक आपका पेट भरा रहता है।

 

दलिया

ब्रेकफास्ट के लिए दलिया सबसे बेस्ट ऑप्शन है, खासकर अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो रोजाना दलिया से ही दिन शुरू करें। दलिया में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। यह खाने में भी हल्का होता है, इसलिए आसानी से पच जाता है। इससे आपका वजन भी कम होता है।

 

इडली
सुबह के वक्त नाश्ते में आप इडली का सेवन कर सकते हैं. इसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। वजन घटाने के लिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। आप इडली को ब्रेकफास्ट का हिस्सा बना सकते हैं।

 

 

पालक सूप
पालक का सूप भी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वेट लॉस करने के अलावा इसे पीने से आपका डाइजेशन भी ठीक रहता है। पालक का सूप बिना कमजोरी के आपका वजन कम करता है।

 

लहसुन
आप सोच रहे होंगे कि लहसुन तो आप हर सब्जी में डालते हैं लेकिन लहसुन को पूरी तरह पकाकर खाना वेट लॉस के लिहाज से इतना भी कारगर नहीं है। सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की दो कलियां चबाने और फिर उसके बाद एक गिलास नींबू पानी पीने से वजन कम होने लगता है।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button