देश

राहुल गाधी ने साधा मोदी सरकार पे निशाना कहा ,1971 की लड़ाई का प्रोग्राम किया गया दिल्ली में उसमें इंदिरा गांधी का नाम तक नहीं है

गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विजय सम्मान रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1971 की लड़ाई को लेकर एक कार्यक्रम किया गया और इसमें इंदिरा गांधी का नाम तक शामिल नहीं किया जबकि उन्होंने देश के लिए 32 गोलियां खाई।

उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित विजय सम्मान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में 1971 की लड़ाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसमें इंदिरा गांधी का नाम तक नहीं है। जिस महिला ने देश के लिए 32 गोली खाईं, उनका नाम तक नहीं है। क्योंकि सच्चाई से सरकार डरती है।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि नाम नहीं होने या होने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन ये जानता हूं कि इंदिरा गांधी ने खून देकर इस देश को क्या किया। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने हिंदुस्तान को सबसे ज्यादा अपना खून दिया है और हमेशा देता रहेगा। बांग्लादेश की लड़ाई हुई, पाकिस्तान ने सिर्फ 13 दिन में अपना सिर झुका दिया।

 

इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला भी बोला। राहुल गांधी ने कहा कि दुख की बात है कि लोगों को कमजोर किया जा रहा है उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है। कमजोर लोगों को मारा जा रहा है। पूरी की पूरी सरकार दो-तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। साथ ही उन्होंने कृषि कानून का जिक्र करते हुए कहा कि काले कानून किसानों की मदद के लिए नहीं उनको खत्म करने के लिए बनाए गए थे।
गुरुवार को पीएम मोदी 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के 50वें विजय दिवस पर आयोजित स्वर्णिम विजय मशाल कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देशभर में घुमाए गए चार मशालों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्वलित मशाल में मिलाया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्णिम विजय दिवस मशाल समारोह में पोस्टल स्टाम्प जारी किया। गौरतलब है कि साल 1971 में इसी तारीख को लगभग 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button