नवाब मलिक का पलटवार, ये सब BJP आईटी सेल का फर्जीवाड़ा

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के दावे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने चुटकी ली। सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए मलिक ने पूछा कि क्या आईटी सेल द्वारा की गई इन फोटोशॉप्ड तस्वीरों के बल पर नारायण राणे मार्च तक महाराष्ट्र में भाजपा सरकार का दावा कर रहे हैं?
इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा था कि मार्च तक भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार और महाराष्ट्र भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक साथ मुलाकात की एक फोटोशॉप्ड तस्वीर साझा करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने पूछा कि क्या यह नकली तस्वीर नारायण राणे की भविष्यवाणी का आधार है कि महा विकास अघाड़ी सरकार अगले साल मार्च तक गिर जाएगी?
यह है #BJP IT cell का फर्जीवाड़ा,
क्या इसी फर्जीवाड़ा के आधार पर केंद्रीय मंत्री मार्च महीने में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं ? pic.twitter.com/t0sHzIbryF— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 26, 2021
नवाब मलिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमें ये बताने की कोशिश की है कि एक तस्वीर फोटोशॉप्ड है जबकि दूसरी असली। जहां से शरद पवार की तस्वीर उठाई गई है और फडणवीस की अमित शाह से मुलाकात की तस्वीर पर चिपकाया गया है। इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं, कुछ लोगों ने कहा है कि फोटोशॉप्ड तस्वीर में घटिया एडिटिंग साफ दिखाई दे रही है।




