कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राफेल सौदे में कथित ‘भ्रष्टाचार’ को लेकर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है और कहा है कि यदि लड़ाकू विमानों की खरीदी में कोई अनियमितता नहीं हुई तब इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन में सरकार झिझक क्यों रही है।




