महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: अहमदनगर जिला अस्पताल के ICU वार्ड में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

मुंबई

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिला अस्पताल में आज भयंकर आग लग गई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में आज तड़के आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि, अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण शुरू हुआ होगा। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि जितने लोगों की जानें गई हैं, वे सभी कोरोना मरीज थे।

इस आर्टिकल को शेयर करें

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button