क्राइम

कपड़ा खरीदने का बनाया बहाना और पहचान के युवकों के पास पड़ोसी ने महिला को छोड़ दिया, बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

रायगढ़ जिले में फिल्मी स्टाइल में शातिर तरीके से एक महिला ने पड़ोसी महिला को अपने पुरुष मित्रों के हवाले कर दिया। 2 युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के पास नहीं जाने की धमकी भी दी।

,बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिल्मी स्टाइल में शातिर तरीके से एक महिला ने पड़ोसी महिला को अपने पुरुष मित्रों के हवाले कर दिया। 2 युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पुलिस के पास नहीं जाने की धमकी भी दी। पीड़िता पड़ोसी महिला के लिए कपड़े पसंद करने गई थी। घटना से डरी सहमी पीड़िता पहले तो चुप रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर पुलिस थाना पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। सीएसपी और उनकी टीम ने आरोपियों को दबोचने रातभर छापेमारी की। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र है।

रायगढ़ एएसपी लखन पटले ने बताया कि रविवार की देर शाम सारंगढ़ क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति के साथ थाना आकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शनिवार 21 मई की दोपहर कंगालूडीपा बोईरदादर में 2 व्यक्ति ने उसे कमरे में बंद कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसे दोनों युवकों के पास सुनियोजित ढंग से भेजने वाली पड़ोसी महिला परिचित है। वह दोनों युवकों के पास उसे छोड़कर भाग गई। पुलिस के अनुसार तीनों ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को नहीं देने धमकाया। पुलिस के पास जाने पर पति सहित जान से मारने की धमकी दी गई थी।

आरोपियों को दबोचने रातभर छापेमारी 
सीएसपी दीपक मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग 4 टीमें बनाई। खुद पुलिस टीम के साथ आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। आरोपियों को इस बात की भनक लग गई थी, जिसके बाद बदमाश अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर फरार हो गए थे। सीएसपी मिश्रा लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए थे और आरोपियों के ठिकाने पर पहुंचने के लिए रातभर छापेमारी करते रहे। इस बीच उन्हें पॉइंट मिला, जिसके बाद आरोपी महिला शकुंतला चौहान, गणेश देवांगन उर्फ छोटू कोष्टा और मोहम्मद हाकिम उर्फ बंटू पठान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

महिला को घर में छोड़कर भाग गई शकुंतला
सीएसपी मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला प्रेम विवाह कर अपने पति के साथ चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान पर रहती है। पति मजदूरी करने बाहर जाता है। पड़ोसी शकुंतला चौहान नाम की महिला ने 21 मई अपने गणेश देवांगन उर्फ छोटू कोष्टा के पास कपड़े लेने जाने और कपड़े पसंद कर देने की बात कीह। छोटू कोष्टा के घर महिला ने जैसे ही प्रवेश किया, शकुंतला उसे अकेली छोड़कर भाग गई। कमरे में पहले से छोटू कोष्टा का एक साथी मो. हाकिम उर्फ बंटू पठान मौजूद था। दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर पति-पत्नी को मरवा देने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने 29 मई को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी छोटू कोष्टा, बंटू पठान और शकुंतला चौहान को गिरफ्तार किया है। (रिपोर्ट: रवि शुक्ला)

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button