मनोरंजन

क्या राज की रिहाई की मन्नत के लिए शिल्पा ने बाल कर दिए दान?

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को उनकी फिल्मों से ज्यादा फिटनेस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उनके ड्रेसिंग सेंस और ब्यूटी के भी लाखों दिवाने हैं। हाल ही में शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वो अपने नए हेयर स्टाइल को दिखा रही हैं। अब उन्होंने अंडरकट बज कट लिया है। उनके इस लुक पर कुछ लोग कयास लगा रहे कि जब वो कुछ दिनों पहले तिरुपति गई थीं, तो वहां पर बाल दान कर आईं। अब लोगों को दिखाने के लिए विग लगा लिया है।

इंस्टा पर अपलोड वीडियो में शिल्पा पहले अपने बालों को सेट करती हैं। इसी में उनका अंडरकट बज कट नजर आता है। बाल सही करने के बाद शिल्पा गजब का वर्कआउट करती हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर तीन घंटे में ही 20 लाख के करीब व्यूज आ गए। इसके अलावा 1.8 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग शिल्पा के फिगर और वर्कआउट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा कि आप जोखिम उठाए बिना और अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकले बिना हर दिन नहीं जी सकते हैं। चाहे आप अंडरकट बज कट के लिए जा रहा हों या फिर नई एरोबिक कसरत के लिए। शिल्पा ने बताया कि उनको नए कट के लिए काफी गम है। साथ ही उन्होंने लोगों को एक्सरसाइज का टिप दिया। जिसमें बताया कि दिनचर्या में प्रत्येक के बीच में केवल 30-सेकंड के ब्रेक के साथ 60 सेकंड के 4 सेट करना चाहिए।

जुलाई में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद लोगों ने शिल्पा पर भी जमकर कीचड़ उछाले। कई जगहों पर एक्ट्रेस के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से लगातार शिल्पा भगवान के दर पर जा रहीं। कुछ दिनों पहले वो जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार गई थीं। इसके बाद वो तिरुपति पहुंचकर वहां पर दर्शन किए। तिरुपति में बाल दान करने की परंपरा है। ऐसे में लोगों को लग रहा कि उन्होंने अपने बाल दान कर दिए, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button