आर्यन खान के चैट में NCB को दिखी थी ब्लास्ट करने की बात, नई जनरेशन की भाषा समझने में हुई चूक?

मनोरंजन

Loading

नई दिल्ली

क्रूज रेव पार्टी केस को लेकर आए दिन कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। इस केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अभी तक जमानत नहीं मिल सकी है। वहीं, जमानत की सुनवाई के दौरान कुछ ऐसी बात सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिससे केस पर काफी असर पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आर्यन के खिलाफ NCB ने जो उनकी व्हाट्सएप चैट कोर्ट में दिखाईं, उस चैट को लेकर काफी गलतफमियां हो गई हैं। कहा जा रहा है कि नई जनरेशन की भाषा समझने में NCB से चूक हो गई है।

क्रूज पर ब्लास्ट

दरअसल, बीते शुक्रवार को आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई पर बहस के दौरान NCB ने आर्यन खान के उस व्हाट्सएप चैट के बारे में बात की है, जिसमें ‘क्रूज पर ब्लास्ट करने’ की बात कही गई है। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट की मानें तो इस पर आर्यन के वकील ने दलील दी है कि ये नई जेनेरेशन की भाषा है जिसे लेकर NCB को गलतफहमी हो गई है। आज-कल की जेनेरेशन खासकर व्हाट्सएप पर इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करती है। जिसका कोई गलत मतलब नहीं होता है।

युवाओं के बात करने का अंदाज

अमित देसाई ने कहा- ‘आज कल के युवाओं के बात करने का अंदाज काफी अलग है, जो पुरानी जेनेरेशन के लिए किसी टॉर्चर की तरह लग सकता है। उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा संशय जगा सकती है। इसलिए इसे प्रासंगिक रूप से पढ़ा जाना चाहिए। ये प्राइवेट मूमेंट्स हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आज जांच कर सकते हैं लेकिन इसका गलत बर्ताव, ड्रग्स ट्रैफिकिंग से कोई लेना-देना नहीं है। ये युवाओं के बात करने का तरीका, बस उनके बीच चिट-चैट चल रह है’।

इस आर्टिकल को शेयर करें