स्मृति मंधाना ने जड़ा टेस्ट शतक, विराट कोहली के क्लब में हुईं शामिल

खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन मंधाना ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है.

भारत की बाए हाथ की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में शानदार शतक ठोककर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 216 गेंदों पर 22 चौके व 1 छक्के की सहायता से 127 रनों की पारी खेली।
इससे पहले विराट कोहली ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में शतक (136 रन) जड़ा था.

भारतीय टीम ने कल स्कोर एक विकेट पर 132 रनों से आगे खेलना शुरू किया. पहले दिन 80 रनों के स्कोर पर नाबाद लौटने वाली मंधाना ने एलिस पैरी के ओवर की गेंद पर चौका जड़कर शानदार अंदाज में अपना सैकड़ा पूरा किया.