मुजफ्फरनगर महापंचायत के बाद राकेश टिकैत राज्य के अलग-अलग इलाकों में जाकर बीजेपी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं और किसानों को संबोधित कर रहे हैं. टिकैत ने फिर आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार सड़कें, बंदरगाह, फैक्ट्रियां बेचने में लगी हुई है.
टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि 1 जनवरी 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी कर देंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अगर 1 जनवरी 2022 तक किसानों को अपनी फसल के दाम दोगुने नहीं मिले तो हम लोगों के बीच जाकर कहेंगे कि इस सरकार ने कुछ नहीं दिया, इसलिए हमें भी उसे वोट नहीं देना चाहिए.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधान सभा चुनाव होने हैं. ओवैसी ने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से गठबंधन किया है. ओवैसी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी यूपी चुनाव में 100 उम्मीदवार उतारेगी.