IPL फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पाकिस्तान दौरे के लिए दी शुभकामनाएं, दानिश कनेरिया हुए खुश

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपनी टीम के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पाकिस्तान दौरे के लिए शुभकामनाएं दी है। पाकिस्तान दौरे का हिस्सा होने के कारण कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आईपीएल की शुरुआत में उपलब्ध नहीं होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में हुए आईपीएल नीलामी में डेविड वॉर्नर और मिचेश मार्श को खरीदा है। दिल्ली ने ट्वीट करके लिखा, ”डेविड वार्नर, टेस्ट। मिशेल मार्श, सभी फॉर्मेट। हमारे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे के लिए तैयार हैं। उन्हें एक्शन में देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”
इस बीच, केकेआर ने टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को शुभकामनाएं दीं। कमिंस को इस बार फ्रेंचाइजी ने वापस खरीद लिया है। ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के इस कदम की सराहना की।
कनेरिया ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा, ”आईपीएल फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान में अपने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर अच्छा कदम लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहां कुछ भी गलत नहीं है। भारत हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन करता है।”
कनेरिया ने कहा, ”आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। इससे बड़ा कुछ नहीं है और कुछ पास भी नहीं आ सकता। आईपीएल से जुड़े लोग क्रिकेट में सबसे सम्मानित लोगों में से कुछ हैं।”
“हर बार, जब कोई टीम पाकिस्तान छोड़ती है, तो कुछ लोग भारत को दोष देते हैं। यदि कोई खिलाड़ी दौरे से बाहर हो जाता है, तो दोष भारत पर आ जाता है। कुछ भी गलत होता है, इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया जाता है। लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों को लेकर जो कदम दिखाया वह बहुत बड़ा था।