धर्म

अजा एकादशी कब है? जानिए भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व्रत नियम

नई दिल्ली

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन श्रीहरि की पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। कहते हैं कि एकादशी व्रत रखने वालों के सभी पापों का नाश हो जाता है और सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णु लोक को जाता है।

अजा एकादशी कब है?

अजा एकादशी व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस साल यह तिथि 3 सितंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है।

अजा एकादशी शुभ मुहूर्त-

2 सितंबर को एकादशी तिथि सुबह 06 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो कि 3 सितंबर की सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। व्रत पारण का समय 4 सितंबर, शनिवार को सुबह 5 बजकर 30 मिनट से सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

एकादशी व्रत पूजा- विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
भगवान की आरती करें।
भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।
इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

अजा एकादशी के दिन क्या करें-

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके पूजा करनी चाहिए।
एकादशी के दान का विशेष महत्व है। गरीबों या जरुरतमदों को दान करना चाहिए।
अगर संभव हो तो एकादशी के दिन गंगा स्नान भी करना चाहिए।
मान्यता है कि एकादशी के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विवाह के लिए एकादशी के दिन केला या हल्दी का दान उत्तम माना जाता है।

इस आर्टिकल को शेयर करें

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button