IPL 2021: धोनी चेन्नई पहुंचे, CSK की टीम 13 अगस्त को हो सकती है दुबई रवाना

खेल

Loading

नई दिल्ली

आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13 अगस्त को दुबई के लिए रवाना हो सकती है। उससे पहले टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने साथियों के साथ लीग के 14वें सीजन में खेलने के लिए दुबई रवाना होने से पहले चेन्नई पहुंच गए हैं और जहां, वे सेल्फ आइसोलेशन में हैं। सीएसके की टीम आईपीएल 2021 के लिए 13-14 को दुबई के लिए रवाना हो सकती है। आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से दुबई में शुरू होने हैं। फ्रेंचाइजियों को जारी किए गए बायो सिक्योर बबल प्रोटोकॉल के मुताबिक, यूएई, दुबई या अबु धाबी रवाना होने से पहले भारत में खुद को आइसोलेट करने की जरूरत नहीं है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोई खतरा नहीं लेना चाहती है और इसलिए टीम मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों को सेल्फ आइसोलेट होने को कहा है।

 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान एमएस धोनी और बाकी अन्य खिलाड़ी चेन्नई में आइसोलेशन में हैं। उनके अलावा सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी खुद को सेल्फ आइसोलेट कर रखा है। सभी खिलाड़ियों का प्रतिदिन कोविड टेस्ट किया जाएगा। सीएसके का पहला दल दुबई के लिए रवाना होगा। दूसरा बैच बाद में रवाना होगा क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि उसके ज्यादातर खिलाड़ी अभी तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं, जोकि बाद में दुबई जाएंगे। हाल में श्रीलंका दौरे पर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले के गौतम भी बाद में दुबई जाएंगे। विदेशी खिलाड़ी बबल टू बबल के जरिए टीम से जुड़ेंगे।

 

 

 

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि, जिसमें धोनी मास्‍क पहने हुए एयरपोर्ट पर चल रहे हैं। यह वीडियो चेन्‍नई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। छह दिन का क्वारंटीन पूरा होने के बाद सीएसके की टीम का दुबई में कैंप लगेगा। चेन्नई की टीम आईपीएल 2021 में फिलहाल दूसरे नंबर पर है। टीम के सात मैचों से 10 अंक है। दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। आईपीएल के दूसरे फेज में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच 19 सितंबर को होगा।

इस आर्टिकल को शेयर करें