Bigg Boss OTT: शो की सबसे विवादित कंटेस्टेंट हैं मुस्कान जट्टाना, न्यूड वीडियो पर मचा था बवाल

मनोरंजन

,मुंबई

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर है। इस बार शो टीवी से छह हफ्ते पहले ओटीटी पर दिखाया जा रहा है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। रविवार को हुए प्रीमियर में सभी कंटेस्टेंट की ग्रैंड एंट्री हुई। कंटेस्टेंट की लिस्ट में एक नाम हैं मुस्कान जट्टाना, जिन्हें सोशल मीडिया पर मूस जट्टाना के नाम से जाना जाता है। उनके कई ऐसे वीडियो रहे हैं जिन पर खूब विवाद हुए।

कौन हैं मूस जट्टाना

मुस्कान मोहाली और चंडीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं। उनकी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से हुई है। 20 वर्षीय मुस्कान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह ऑस्ट्रेलियन-पंजाबी इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख 76 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टा बायो में लिखा है- ‘अभी तो और जलील होना है हमें।‘