हेल्थ

चम्मच नहीं हाथ से खाना खाएं, रहेंगे स्वस्थ, ऐसे होगी मसल्स की एक्सरसाइज

हाथों से खाना खाना एक अच्छी आदत है। चम्मच से खाने की तुलना में हाथ से खाने से स्वास्थ्य को ज्यादा फायदा होता है। इस पर सभी को विचार करना चाहिए। हाथों से खाना अपने एक बेहतरीन मसल्स एक्सरसाइज भी है।

नई दिल्ली

कई भारतीय परंपराएं आज नहीं अपनाई जाती लेकिन इनके कई फायदे होते हैं। इन परंपराओं में से एक है हाथों से खाना खाना। इसे अब बदल दिया गया है और खाना खाने के लिए कटलरी का उपयोग किया जाता है। हालांकि लोगों ने भले ही खाना खाने के लिए चम्मच और कांटे उठा लिए हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग अपना खाना हाथों से खाना पसंद करते हैं। इसके पीछे के कारण केवल सदियों से चली आ रही परंपरा ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी हैं। वहीं मॉर्डन जमाने में जहां लोगों को खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है ऐसे में अपनी परंपराओं को अपनाना सही फैसला साबित हो सकता है।

हाथों से खाना खाने से ब्ल्ड सरक्यूलेशन बढ़ता है। हाथों से खाना एक तरह की मसल्स की एक्सरसाइज है। हाथों को बार-बार हिलाने से ब्ल्ड सरक्यूलेशन सही रहता है।

हाथों से खाना खाने से पाचन ठीक रहता है। हमारे शरीर में बैक्टीरिया खाना पचाने में मदद करते हैं जो हाथ, मुंह, गले, आंत और आंत जैसी जगहों पर रहते हैं। जब हम हाथों से खाते हैं तो हम बाहर से आने वाले हानिकारक जीवाणुओं से बच जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोएं।

माना जाता है कि खाना हाथ से खाने पर पेट पूरी तरह भरता है और दोबारा कम भूख लगती है। इससे वजन भी नहीं बढ़ता। बिना समय के भूख लगने पर स्नैक्स खाने से वजन ज्यादा तेजी से बढ़ता है। ऐसे में हाथ से खाने से पेट भरेगा और वजन नहीं बढ़ेगा।

हाथों से खाने से आप ये जान पाते हैं कि आप कितना खा रहे हैं। चम्मच से खाने पर इस बात का अंदाजा नहीं होता की कितना खा रहे हैं। ऐसे में हाथ से खाने पर खाने का स्वाद ज्यादा ले सकते हैं और अपने खाने को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button