दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 तक लॉकडाउन:सीएम केजरीवाल

Breaking News

Loading

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने के बाद सरकार ने आज रात दस बजे से छह दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है

नयी दिल्ली।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने के बाद सरकार ने आज रात दस बजे से छह दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में आज रात दस बजे से अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। खानपान, मेडिकल और शादी समारोह संपन्न होंगे। शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग हिस्सा लेे सकेंगे और इसके लिए पास जारी किया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेस करके सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा आप सबसे हाथजोड़कप ये अपील है कि दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। आने जाने में इतना समय खराब हो जाएगा। सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। यह निर्णय हमने मुश्किल से लिया है। इन 6 दिनों के लॉकडाउन में हम दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेंगे। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है। हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं।

उन्होंने कहा इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लोगों की शादियां केवल 50 लोगों के साथ सम्पन्न होंगी, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा और शायद इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं पडे़गी।