जो कर्म करोगे उसका फल अवश्य भुगतना पड़ेगा: राहुल गांधी

Breaking News

Loading

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में भगवद्गीता और रामचरित मानस की तर्ज पर ‘कर्म’ का उल्लेख करते हुए आज रफायल लड़ाकू विमान सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा

नयी दिल्ली। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में भगवद्गीता और रामचरित मानस की तर्ज पर ‘कर्म’ का उल्लेख करते हुए आज रफायल लड़ाकू विमान सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि जो कर्म करोगे उसका फल अवश्य भुगतना पड़ेगा।

रफायल लड़ाकू विमान सौदे में फ्रांस के एक मीडिया संस्थान के भारत के एक बिचौलिया को रिश्वत देने के मामले का खुलासा होने के बाद कांग्रेस सरकार पर आक्रामक हो गयी है और पार्टी ने इस संबंध में सोमवार को विशेष प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम मोदी से देश की जनता को स्पष्टीकरण देने और असलियत बताकर इस पूरे प्रकरण की व्यापक जांच कराने की मांग की थी।

 

 

राहुल गांधी ने रफायल प्रकरण में हुए इस नये खुलासे को लेकर सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया “कर्म- किये कराये का बही खाता। इससे कोई नहीं बच सकता।”