दिल्ली

किरेन रीजीजू ‘नाकाम मंत्री’, मोदी सरकार ने कैबिनेट में किया बड़ा फेरबदल तो विपक्ष ने साथा निशाना

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने वीरवार को किरेन रीजीजू पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘नाकाम मंत्री’ करार दिया जिन्हें बृहस्पतिवार को कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। रीजीजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है…

नई दिल्ली

 कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने वीरवार को किरेन रीजीजू पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘नाकाम मंत्री’ करार दिया जिन्हें बृहस्पतिवार को कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। रीजीजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है और अर्जुन राम मेघवाल को यह जिम्मेदारी दी गयी है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने रीजीजू को ‘नाकाम मंत्री’ कहा, वहीं राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है।

न्यायिक नियुक्तियों की कॉलेजियम प्रणाली के मुखर आलोचक रहे रीजीजू को आड़े हाथ लेते हुए टैगोर ने ट्वीट किया, ‘‘नाकाम कानून मंत्री चले गये। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में वह क्या कर सकते हैं? उम्मीद है कि अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री के रूप में गरिमापूर्ण तरीके से काम करेंगे।” पूर्व कानून मंत्री सिब्बल ने कहा, अब कानून नहीं, पृथ्वी विज्ञान मंत्री। कानूनों के पीछे का विज्ञान समझना सरल नहीं है। अब वह विज्ञान के कानूनों का सामना करेंगे। शुभकामना मेरे दोस्त।

उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना की नेता और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने रीजीजू को कानून मंत्री पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में भेजे जाने के संभावित कारणों का जिक्र करते हुए कहा कि क्या महाराष्ट्र के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का हालिया फैसला तो वजह नहीं था? उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या महाराष्ट्र पर आये फैसले से असहज स्थिति बनी ?”

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button