भाजपा ने असत्य वाचन की सभी सीमाएं पार कर दी हैं: अखिलेश यादव

Breaking News

Loading

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे आंकड़ों के कहर ने पूरे प्रदेश को प्रदूषित कर दिया है

लखनऊ। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे आंकड़ों के कहर ने पूरे प्रदेश को प्रदूषित कर दिया है। यदि अगले विधानसभा चुनाव के बाद यदि पार्टी की सरकार बनी तो भाजपा के फर्जी आंकड़ों की जांच होगी ।

अखिलेश यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा ने असत्य वाचन की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनते ही भाजपा के झूठ और फर्जी आंकड़ों की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। तथाकथित प्रगति और विकास की असत्य कथा के प्रचार प्रसार पर भाजपा सरकार द्वारा जो हजारों करोड़ रूपए अपव्यय किए गए है उनकी जांच समाजवादी सरकार में कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। उन्हें फसल का न तो ड्योढ़ा मूल्य मिला और नहीं एमएसपी पर धान बिका। आय दुगनी की बातें अब नहीं की जाती। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय मंडिया बन रही थी भाजपा ने उन्हें रोक दिया। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। रोटी-रोजगार की कोई व्यवस्था नही। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी जेल में हैं तो अपराध क्यों हो रहे है? जेल से अपराधी गतिविधियों का संचालन कैसे हो रहा है? भाजपा ने समाज में नफरत फैलाकर सामाजिक तनाव पैदा किया है।