मनोरंजन

रिलेशनशिप की अफवाह के बीच नव्या नवेली नंदा ने किया रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड मीजान जाफरी को बर्थडे विश

नई दिल्ली

एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें विश कर रहे हैं। बेस्टफ्रेंड नव्या नवेली नंदा ने भी मीजान को बर्थडे की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर की है। साथ ही मीजान की फोटो भी साझा की है। मीजान जाफरी नीले रंग की लाइट में खड़े नजर आ रहे हैं।

नव्या नवेली नंदा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”हैप्पी बर्थडे मीजान जाफरी”। बता दें कि दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, जावेद जाफरी ने बेटे के रिलेशनशिप की खबरों पर सफाई देते हुए कहा था कि मीजान और नव्या सिर्फ दोस्त हैं। दोनों स्कूल टाइम से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ में बड़े हुए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान जावेद ने कहा, ”लोगों को कॉन्टेंट चाहिए। अच्छे दोस्ते होने का मतलब हमेशा अलग निकाला जाता है। ये बच्चे साथ में बड़े हुए हैं। मेरी बेटी और नव्या स्कूल के दिनों से दोस्त हैं।

 

जावेद ने आगे कहा था, ”उनके दोस्तों का एक कॉमन ग्रुप है। यहां तक कि सारा अली खान और मीजान एक ही स्कूल में थे। वे अक्सर घर आया करते थे और रात के 3 बजे तक साथ में टाइम स्पेंड करते थे। वे हमेशा साथ होते हैं ऐसे में उन्हें एक-दूसरे से उन्हें जोड़ना आसान है।” कुछ समय पहले मीजान ने नव्या नवेली नंदा को डेट करने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मीजान ने मुंबई मिरर के साथ इंटरव्यू में कहा था, ”हम एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं। वह (नव्या) मेरी बहन की बेस्ट फ्रेंड हैं। मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं।”

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button
Close