3 साल पहले टी20 टीम से निकाले गए, सीधा कप्तान बनकर लौटे श्रेयस अय्यर, कैसे बदली किस्मत?

खेल

भारतीय टीम के आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. साल 2023 में भारत की तरफ से आखिरी बार टी20 खेलने वाले श्रेयर ने सीधा कप्तान बनकर टीम में वापसी की है. इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में उनकी कप्तानी ने चयनकर्ताओं को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया.

नई दिल्ली.
 भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव होने वाला है ये बात दो तीन दिन पहले ही तय हो गई थी. मीडिया में खबरें आई कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव की छुट्टी तय है. श्रेयस अय्यर को उनकी जगह पर टीम की कमान सौंपी जाएगी. शनिवार 6 जून को इस पर मुहर लग गई. कमाल की बात यह है कि साल 2023 में आखिरी बार इस खिलाड़ी ने भारत की तरफ से अपना आखिरी टी20 मैच खेला था. अब उन्होंने सीधा कप्तान बनकर वापसी की है.

जिस खिलाड़ी को भारतीय टीम से निकाला गया था उसको चयनकर्ताओं को कप्तान बनाकर वापस लाने पर मजबूर होना पड़ा. श्रेयस अय्यर के लिए भारत की टी20 टीम में वापसी की राह उम्मीद से कहीं ज्यादा मुश्किल रही. आखिरी बार उन्होंने 2023 के अंत में टी20 मैच खेला था. एक अनुशासनात्मक मुद्दे के कारण श्रेयस को चयनकर्ताओं ने बाहर कर दिया था. खासकर टी20 फॉर्मेट में तो उनकी वापसी नामुमकिन लग रही थी. कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि उनके लिए दरवाजा चुपचाप बंद हो गया है.
PBKS playoff scenario, pbks ipl 2026 playoffs scenario, Punjab Kings playoff scenario, IPL 2026 playoffs, Punjab Kings vs LSG, Lucknow Super Giants loss, Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, IPL points table, net run rate advantage, पीबीकेएस प्लेऑफ सेनेरियो, पंजाब किंग्स प्लेऑफ समीकरण, आईपीएल प्लेऑफ पंजाब किंग्सZoom

कैसे बदली श्रेयस अय्यर की किस्मत

 

साल 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब दिलाया. इस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी की काबिलियत पर उठे सवालों का जवाब दिया. अगले साल के टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने उतरे. लंबे समय से स्थिरता के लिए जूझ रही टीम को फाइनल तक पहुंचाया. आईपीएल 2025 में उन्होंने 604 रन बनाए. इस बार के टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 498 रन बनाए. शुरुआती 7 में से पंजाब की टीम ने 6 में जीत हासिल की. आखिर के लगातार 6 मैच हारने की वजह से टीम प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई.

नजरअंदाज करना मुश्किल हो गया

 

अपने दौर के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव लंबे समय तक खराब फॉर्म में चल रहे हैं. उनकी कप्तानी पर शायद ही कभी सवाल उठे, लेकिन बल्ले से उनका प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया. आईपीएल 2026 ने इन चिंताओं को और बढ़ा दिया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक के बावजूद, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए. चयनकर्ताओं ने श्रेयस को बतौर कप्तान मौका देने का फैसला लिया. अब वो भारत की तरफ से 2023 के बाद एक पार फिर से टी20 खेलते नजर आएंगे