राहुल ने असम-बंगाल के नतीजों पर साधा निशाना; कहा- चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और चारा ही क्या है!

Breaking News

राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव चोरी का आरोप लगाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कई राज्यों में पहले भी ऐसे पैटर्न का दावा किया।

 

नई दिल्ली

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों को ‘चोरी किया गया चुनाव’ बताते हुए भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें कथित तौर पर छीन ली गईं, और इस बात से वे ममता बनर्जी के आरोपों से भी सहमत हैं। उन्होंने दावा किया कि यह कोई नया पैटर्न नहीं है, बल्कि पहले भी कई राज्यों में ऐसा देखा गया है।

 

कई राज्यों का दिया उदाहरण
राहुल गांधी ने अपने आरोपों को मजबूत करते हुए मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा 2024 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन सभी चुनावों में एक ही तरह का ‘पैटर्न’ देखने को मिला, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि ‘चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और क्या बचा है’।