क्राइम

लव, क्राइम और ब्लैकमेल! पत्नी ने खुद का वीडियो बनाकर पति को फंसाने की रची साजिश, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

भीलवाड़ा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक विवाहित महिला ने अपने पति को फंसाने के लिए खुद का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. साजिश में उसके प्रेमी और अन्य लोग भी शामिल थे. वीडियो को इस तरह पेश किया गया कि पति दोषी लगे. बाद में महिला और उसके प्रेमी ने पति से 10 लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल किया. पुलिस की डिजिटल जांच में सच्चाई सामने आई और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी गई.

 

भीलवाड़ा
 राजस्थान के टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया. गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. एक विवाहित महिला ने अपने पति को ब्लैकमेल करने और उससे हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची. उसने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर खुद का ही अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि सारा इल्जाम अपने पति पर मढ़ा जा सके.

पीड़ित पति ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मार्च की रात को एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से उसकी पत्नी का ‘बाथरूम वीडियो’ अचानक वायरल हो गया. इस वीडियो में महिला नहाते हुए दिखाई दे रही थी, जो बेहद शर्मनाक और अश्लील था. साजिश को और मजबूत बनाने के लिए यह प्रचारित किया गया कि यह वीडियो खुद पति ने ही रिकॉर्ड किया और वायरल किया है. मकसद यही था कि पति को बदनामी, कानूनी परेशानी और ब्लैकमेल के जाल में फंसाकर उससे अलग होना तथा प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करना. भीलवाड़ा पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया और पीड़ित की शिकायत पर डिजिटल फॉरेंसिक जांच शुरू की.
महिला और उसके प्रेमी ने पति से 10 लाख रुपये की मांग की थी
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने न केवल खुद का वीडियो बनवाया, बल्कि उसे फर्जी अकाउंट से वायरल कर पति पर आरोप लगाया कि वही जिम्मेदार है. इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने पति से 10 लाख रुपये की मांग की. धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाएंगे और पति को जेल भिजवा दिया जाएगा. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि महिला ने अपने पुराने प्रेमी और उसके कुछ साथियों की मदद से यह पूरा प्लान तैयार किया था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में चैटिंग, मैसेज और अन्य डिजिटल सबूत सामने आए हैं.  गांधीनगर थाने में महिला, उसके प्रेमी और दो अन्य युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
साइबर सेल की टीम ने जांच के बाद किए कई खुलासे
भीलवाड़ा के एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में साइबर टीम ने जब सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पता चला कि युवती के प्रेमी ने ही उसे सिम उपलब्ध कराई थी. एक भ्रामक और गलत नाम से आईडी बनाई गई, जिससे खुद का ही न्यूड वीडियो अपलोड किया गया. इससे पहले भी ससुराल पक्ष ने पति के खिलाफ ज्वेलरी हड़पने का मामला दर्ज कराया था, जो इसी बड़ी साजिश का हिस्सा माना जा रहा है. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है. साइबर सेल की टीम फर्जी अकाउंट का पता लगाने और वीडियो के स्रोत को ट्रेस करने में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, यह साजिश इतनी सोची-समझी थी कि शुरुआत में कई लोग पति को ही दोषी मान रहे थे, लेकिन तकनीकी जांच ने सच्चाई सबके सामने ला दिया.

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button