खेल

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में बवाल! जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर भड़के कीर्ति आजाद,कहा- ‘शर्म करो टीम इंडिया’

पूर्व क्रिकेटर और टीमएमसी के मौजूदा सासंद कीर्ति आजाद ने आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी चीफ जय शाह पर तंज कसा है. कीर्ति आजाद 1983 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं.

नई दिल्ली
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है, लेकिन इसी बीच पूर्व क्रिकेटर और टीमएमसी के मौजूदा सांसद कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा विवादित पोस्ट शेयर किया है, जिससे बवाल मच सकता है. कीर्ति आगाद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टीम इंडिया के टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव और आईसीसी के मौजूदा चीफ जय शाह पर निशाना साधा है.

कीर्ति आजाद ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ” शर्म करो इंडिया टीम इंडिया, जब हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग थे. हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत-हिंदुस्तान लाए थे. अभी भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों?”
SHAME ON TEAM INDIA! 😡
When we won the World Cup under Kapil Dev in 1983, we had Hindu Muslim Sikh and Christian in the team.
We brought the trophy to our religious birth place our motherland India Bharat Hindustan
Why The Hell Is The Indian Cricket Trophy is being Dragged.…
— Kirti Azad (@KirtiAzaad) March 9, 2026
जय शाह और सूर्या पर आजाद ने साधा निशाना
अपने पोस्ट में कीर्ति आजाद ने आगे लिखा, “यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है, सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं. सिराज कभी ट्रॉफी को मस्जिद में नहीं ले गए. संजू कभी इसे चर्च में नहीं ले गए. संजू ने इसमें अहम भूमिका निभाई और वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. यह ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है. किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं.”
कौन हैं कीर्ति आजाद
कीर्ति आजाद 1983 वनडे विश्व कप विजेता टीम के पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं. क्रिकेटिंग करियर के बाद वह दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं. भारत के लिए कीर्ति आजाद 7 टेस्ट और 25 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 135 रन और गेंदबाजी में 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 269 रन बनाए, जबकि बॉलिंग में उनके खाते में 7 विकेट दर्ज है.

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button