राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाजपा की ‘रबर स्टाम्प’: विक्रांत भूरिया

Breaking News

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने गुरुवार को आरोप लगाया कि देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘रबर स्टाम्प’ हैं

 

रायपुर

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने गुरुवार को आरोप लगाया कि देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘रबर स्टाम्प’ हैं।

छत्तीसगढ़ में अपने पांच दिवसीय प्रवास पर आए भूरिया ने प्रदेश में आज आगमन पर मीडिया से चर्चा के दौरान आदिवासी नेताओं की स्थिति को लेकर कहा कि भाजपा का जो ‘रबर स्टाम्प’ होता है, उसी को पार्टी आदिवासी चेहरा बनाती हैं। राष्ट्रपति मूर्मु मणिपुर में आदिवासियों के नरसंहार पर एक शब्द नहीं बोलतीं। छत्तीसगढ़ में एट्रोसिटीज़ होने पर भी कुछ नहीं बोलतीं।

भूरिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ही छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री आए, सबसे पहले हसदेव जंगल काटा गया। अब तक एक लाख पेड़ कट चुके हैं, दो लाख और काटेंगे। इससे साफ होता है कि जो भाजपा के पीछे-पीछे बोलते हैं, उनके सुर में सुर मिलाते हैं, उन्हीं को ये आगे बढ़ाते हैं। संघर्ष करने वाले आदिवासियों की भाजपा में कोई जगह नहीं है।