लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात सरकार ने उठाया बड़ा कदम, कई आईएएस अफसरों का तबादला

गिर-सोमनाथ कलेक्टर एचके वाधवानिया को गांधीनगर के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। छोटाउदेपुर जिला कलेक्टर स्तुति चरण को गांधीनगर में जल एवं स्वच्छता प्रबंधन संगठन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अहमदाबाद
लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात सरकार ने विभिन्न कलेक्टर, जिला विकास अधिकारियों समेत 50 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य आम प्रशासन विभाग ने मंगलवार की रात को नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी थी।
विभिन्न कलेक्टरों का हुआ तबादला
इस अधिसूचना के अनुसार, जामनगर जिले के कलेक्टर बीए शाह को वदोडरा जिले के नए कलेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं वडोदरा के कलेक्टर एी गौर को गांधीनगर का नया कलेक्टर बनाया गया है। सुरत के कलेक्टर आयुष ओक को वलसाड के कलेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ पार्धी को सुरत का नया कलेक्टर बनाया गया है। मोरबी जिले के कलेक्टर जीटी पांड्या को देवभूमि के कलेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है। नवसारी कलेक्टर अमित प्रकाश यादव को अब केएल बचानी की जगह खेड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। केएल बचानी को गांधीनगर में सूचना निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।