सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणी: ‘कानूनी पेशे में सरल भाषा का इस्तेमाल जरूरी, अनजाने उल्लंघनों से बचेंगे लोग’……
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने रविवार को कानूनी पेशे में सरल भाषा का इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि नागरिक उचित फैसला ले सकें और अनजाने में होने वाले उल्लंघनों से बच सकें।
नई दिल्ली
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने रविवार को कानूनी पेशे में सरल भाषा का इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि नागरिक उचित फैसला ले सकें और अनजाने में होने वाले उल्लंघनों से बच सकें। यह टिप्पणी उन्होंने ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वकीलों के सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए की।
