‘मेरा पति नामर्द था इसलिए मैंने…’, देवर की हत्या के बाद भाभी ने किया सनसनीखेज कुबुलनामा

क्राइम

 हत्या की इस घटना को बकरीद से दिन अंजाम दिया गया था. शव को कोई पहचान नहीं सके इसके लिये बूरी तरीके से वार किये गए थे. पुलिस ने जब आरोपी महिला से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए,

करनाल

आम तौर पर देवर भाभी का रिश्ता बड़ा प्यार भरा होता है लेकिन हरियाणा में एक ऐसी घटना हुई जिसमें भाभी अपने देवर की जान की दुश्मन बन बैठी और उसकी हत्या कर दी. पूरा मामला करनाल से जुड़ा है. दरअसल शेखपुरा गांव में कुछ दिन पहले ही तालाब में एक 18 साल के युवक आजम खां का शव बरामद हुआ था. शव पर चाकुओं के निशाना थे और शव को बुरी तरह हानि पहुंचाया गया था. मृतक की आंखों पर भी कई वार थे.

जिस लड़के का शव मिला था वो बकरीद वाले दिन गायब हुआ था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी. ब्लाइंड मर्डर था और गुत्थी सुलझाने के लिए कड़ियों को जोड़ा जा रहा था, तभी परिवार के कुछ लोगों से पूछताछ होती है और शक की सूई पड़ोस में रहने वाले रोहित पर घूमती है. जब रोहित से पुलिस सख्ती से पूछताछ करती है तो सामने आता है सच. दरअसल रोहित और तम्मना (मृतक की भाभी) का लंबे समय से अफेयर चल रहा था. दोनों के बीच कई बार अवैध संबंध भी बन चुके थे. तम्मना आजम खान की भाभी लगती थी, आजम खान के भाई गफ्फार की शादी तमन्ना के साथ 6 साल पहले करनाल के शेखपुरा गांव में हुई थी.

तमन्ना का अफेयर 1 साल के बाद ही रोहित के साथ चलने लगा था. दोनों के बीच अवैध संबंध बनने लगे. दोनों ने एक बार मिलकर गफ्फार को भी मौत के घाट उतारने की साजिश रची थी जिसके लिए रोहित ने जहर लाकर तम्मना को भी दिया, ताकि वो अपने पति को खिलाकर मौत के घाट उतार दे और फिर रोहित और तम्मना शादी कर लें लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. उसके बाद बकरीद से कुछ दिन पहले जब तमन्ना के घर पर कोई नहीं था, सब बाहर गए हुए थे तब तमन्ना रोहित को घर पर बुलाती है और दोनों के बीच अवैध संबंध बन रहे थे तभी देवर आजम खान आ जाता है और दोनों को देख लेता है.

आजम खान किसी को बताए ना इसलिए उस दिन रोहित अपने हाथ की नस भी काट लेता है ताकि वो उसे इमोशनली ब्लैक मेल कर सके लेकिन उसके बाद रोहित और तमन्ना मिलकर आजम खान को मारने की साजिश रचते हैं. रोहित बकरीद पर उसे बाहर बुलाता है और चाकुओं से मारकर उसे मौत के घाट उतार देता है. मारने से पहले वो उसके शरीर पर कई वार करता है. उसकी आंख पर भी चाकुओं से वार किए जाते हैं.

आजम खान को मौत के घाट उतारने के बाद शव को तालाब में फेंका जाता है और जब शव मिलता है तो फिर पुलिस जांच शुरू करती है. तमन्ना ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पति गफ्फार सेक्सुअली कमजोर (नामर्द) था इसलिए वो रोहित के करीब आ गई. तमन्ना ने बताया कि मेरा जो एक बच्चा है, वो भी रोहित का है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा.