‘BJP की सरकार आने के बाद से देश में नफरत बढ़ रही है’ : कांग्रेस की हल्लाबोल रैली में राहुल गांधी

Breaking News

Loading

राहुल गांधी ने कहा,हिंदुस्तान में डर बढ़ता जा रहा है, महंगाई का डर, भविष्य का डर, बेरोजगारी का डर लगातार बढ़ता जा रहा है.

 

नई दिल्ली: 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की हल्लाबोल रैली को संबोधित किया. राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से देश में नफरत बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में डर बढ़ता जा रहा है, महंगाई का डर, भविष्य का डर, बेरोजगारी का डर लगातार बढ़ता जा रहा है. भाजपा और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं. लोगों को डराते हैं नफरत पैदा करते हैं. क्या इस नफरत से गरीब आदमी को फायदा मिलता है? हिंदुस्तान के गरीब, किसान, मजदूर और छोटे दुकानदारों को मोदी सरकार से क्या मिला? देश में पैदा हुए डर और नफरत का फायदा हिंदुस्तान के दो उद्योगपति उठा रहे हैं.’