मनोरंजन

आलिया भट्ट को दुल्हन के रूप में देखकर इमोशनल हो गए थे रणबीर कपूर, लेकिन महेश भट्ट को आ गया था गुस्सा, जानें क्यों

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल में शादी की थी। दोनों की शादी भले ही प्राइवेट थी, लेकिन शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई रहीं। करण ने शो कॉफी विद करण में दोनों की शादी को लेकर एक खुलासा किया।

नई दिल्ली

करण जौहर के शो कॉफी विद करण का पहला एपिसोड 7 जुलाई को टेलिकास्ट हुआ। शो के पहले गेस्ट थे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट। पहला एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। सभी ने काफी एंजॉय किया। वहीं शो में आलिया और रणबीर कपूर की शादी के कई खुलासे भी शो में हुए। शो में करण ने बताया कि आलिया को दुल्हन के रूप में देखकर कैसे सभी काफी इमोशनल हो गए थे। वहीं रणबीर भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। इतना ही नहीं करण ने यह भी बताया कि शादी के दौरान आलिया के पिता महेश भट्ट ने ऐसा कुछ कहा था कि सभी हैरान रह गए थे।

करण ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं रणबीर कपूर की आंखों में आंसू देखूंगा, लेकिन मैं शादी में उन्हें ही देखता रहा और वह रो रहे थे। आलिया की सभी दोस्त भी इमोशनल हो गई थीं। मैं भी रो गया था। लेकिन मुझे हंसी भी बहुत आ रही थी क्योंकि वह 7वें फ्लोर से 7वें फ्लोर में ही जा रही थीं।

वह पहले से 7वें फ्लोर में रह रही थीं और वहां से कहीं नहीं जा रही थीं। करण की बात सुनकर रणवीर और आलिया बहुत हंसते हैं। फिर आलिया अपने पिता को लेकर बात की और बताया कि महेश भट्ट शादी के हर फंक्शन को बहुत एंजॉय कर रहे थे। जिस पर करण तुरंत कहते हैं, भट्ट साहब ने शादी में मुझे एक फनी बात कही। मैं खड़ा था और उन्होंने मुझसे कहा कि ये आलिया की सभी दोस्त इतना अजीब क्यों बिहेव कर रही हैं। वह रो क्यों रही हैं। तभी पूजा कहती हैं कि नहीं पापा, वो उनकी फीलिंग्स हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button