धर्म

आप भी जान लीजिए,2022 में भारत में होंगी यह बातें

कुछ ही दिनों बाद वर्ष 2022 शुरू होने जा रहा है। तमाम उतार-चढ़ावों के बीच 2021 खत्म होने जा रहा है। ऐसे में 2022 से बहुत सी उम्मीदें हैं। इसमें सबसे बड़ा सवाल कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर भी है। लोगों के मन में तमाम सवाल हैं कि क्या 2022 में भी ऐसा ही रहेगा या कुछ राहत मिलेगी। भारत की दुनिया में कैसी स्थिति रहेगी। ऐसे ही कुछ सवालों का हम यहां जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं।

-करोना महामारी पूर्व की तरह विकराल तो नहीं होगी, परन्तु किसी दूसरे प्रारूप ओमीकोन आदि परेशान कर सकती है। बच्चों के लिए विशेष सावधानी की आवश्यकता है।
-वर्ष के प्रारम्भ में देश में राजनैतिक टकराव या राजनेताओं में परस्पर आरोप-प्रत्यारोप देखने-सुनने को मिल सकता है।
-देश में कहीं-कहीं तो उपद्रव और हिंसक घटनायें भी हो सकती हैं।

-प्राकृतिक आपदाओं के कारण आवश्यक वस्तुओं में कमी एवं मंहगाई से जनता त्रस्त हो सकती है।
-नये वर्ष में बड़े देश विश्व शान्ति के लिए नये शान्ति प्रस्ताव तो लाएंगे, लेकिन आन्तरिक तौर पर अधिकांश देश अत्याधुनिक संहारक हथियारों का संग्रह कर अपना वर्चस्व बनाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
-पूर्व का भांति ही भारत के पड़ोसी देशों से तनाव पूर्ण सम्बन्ध ही रहेंगे। छुटपुट फौजी झड़पें एवं घुसपैठ से परिस्थितियां युद्धजन्य बन सकती हैं।
-अनेक विघ्न बाधाओं के बावजूद भारत कुछ क्षेत्रों में विशेष उन्नति भी करेगा।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button