मनोरंजन

Tadap Box Office Collection Day 11: अहान शेट्टी की ‘तड़प’ का सफर जारी, 11वें दिन कमाए इतने करोड़

Tadap Box Office Collection Day 11: सुनील शेट्टी की बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है.

नई दिल्ली : 

सुनील शेट्टी की बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. हालांकि फिल्म को बंपर ओपनिंग तो नहीं लगी है लेकिन फिल्म ने सिनेमाघरों की खिड़की पर औसत कारोबार किया है. फिल्म ने 11 दिन में लगभग 25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस तरह अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की इस रोमांटिक फिल्म ने अपनी लागत बॉक्स ऑफिस से निकाल ली है. तड़प का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये बताया जाता है, ऐसे में ‘तड़प’ एक औसत फिल्म रही है.

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की ‘तड़प (Tadap Box Office Collection)’ ने पहले दिन 4.5 करोड़, दूसरे दिन  4.12 करोड़, तीसरे दिन 5.35 करोड़, चौथे दिन  2.25 करोड़, पांचवें दिन 2.1 करोड़, छठे दिन  1.80 करोड़, सांतवें दिन 1.50 करोड़, आठवें दिन 1.03 करोड़, नौवें दिन 1.30 करोड़, दसवें दिन 1.25 करोड़ रुपये और 11 दिन लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह फिल्म 24.9 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है.

बता दें, अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘आरएक्स 100’ की रीमेक है. यह फिल्म अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित है.

 

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button