विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने चुपके से कर ली सगाई? जानें- क्या है सच्चाई

मनोरंजन

नई दिल्ली

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स विकी कौशल और कैटरीना कैफ की डेटिंग को लेकर बीते काफी दिनों से खबरें चल रही हैं। इसके बाद कई रिपोर्ट्स में दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे। वहीं, अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली है। इंटरनेट पर ऐसी अफवाहें भी फैल रही हैं कि दोनों की रोका सेरेमनी भी हो चुकी हैं। जिसे लेकर दोनों सितारों के सोशल मीडिया पर मौजूद फैनपेज खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। हालांकि, इन खबरों का कोई आधार नहीं है… खुद विकी और कैटरीना ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की है।

झूठी हैं रिपोर्ट्स

विकी कौशल और कैटरीना कैफ के कई फैनपेज के जरिए देनों की सगाई और रोका सेरेमरी की फेक खबरें फैल रही हैं। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो कैट और विकी एक दूसरे को डेट जरूर कर रहे हैं लेकिन उन्हें लेकर फैल रही ये खबरें एकदम झूठी हैं। इस रिपोर्ट की मानें तो भले ही कैट और विकी ने अपने रिलेशनशिप की बात कबूल नहीं की है लेकिन उनके कॉमन फ्रेंड हर्षवर्धन कपूर इसके बारे में हिंट दे चुके हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by vickat fanpage ? (@vickatfanpage)

कैट और विकी पर कही थी ये बात

हर्षवर्धन से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया था कि कौन से बॉलीवुड सितारों के रिलेशनशिप अफवाहों पर आप भरोसा करते हैं? इस पर उन्होंने कहा था- ‘कैटरीना कैफ और विकी कौशल’। उन्होंने कहा था- ‘मैं ये कहने की वजह से परेशानी में आ सकता हूं? मैं नहीं जानता लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि ये दोनों काफी ओपन हैं इसे लेकर’।